- पूर्व पाक कप्तान बोला, पीसीबी में इस कारण काम नहीं करना चाहते कोच

पूर्व पाक कप्तान बोला, पीसीबी में इस कारण काम नहीं करना चाहते कोच

कराची । पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के तौर तरीकों की आलोचना करते हुए कहा है कि वह दूर तक की नहीं सोचती। इसी कारण उसे विदेशी ही नहीं देशी कोच भी नहीं मिल रहे। मिस्बाह साल 2019 से 2021 के बीच पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता रहे थे। 

दूर तक नहीं सोचती PCB, इसलिए विदेश-देशी कोच काम नहीं करना चाहते : मिस्बाह -  pcb doesn t think ahead foreign coaches don t want to work misbah-mobile

उन्होंने इस पर भी नाराजगी जतायी कि पाकिस्तान क्रिकेट में खिलाड़ियों और कोचों को एक या दो श्रृंखलाओं में खराब प्रदर्शन के आधार पर हट दिया जाता है। इसके अलावा बोर्ड के शीर्ष प्रबंधन में बदलाव के कारण भी उन्हें हटाया जाता है। एक स्थानीय टूर्नामेंट में हैदराबाद फ्रेंचाइजी को कोचिंग दे रहे मिस्बाह ने कहा कि अगर आप बोर्ड की नीतियों को देखें तो विदेशी कोच ही नहीं बल्कि हमारे स्थानीय कोच भी पीसीबी के साथ काम नहीं करना चाहते हैं।

ये भी जानिए.................

दूर तक नहीं सोचती PCB, इसलिए विदेश-देशी कोच काम नहीं करना चाहते : मिस्बाह -  pcb doesn t think ahead foreign coaches don t want to work misbah-mobile
 उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट को इतने अव्यवस्थित तरीके से चलाया जाना ठीक नहीं है। इसी जगह हमें टीम प्रबंधन, चयनकर्ताओं और खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए दीर्घकालिक योजनाएं बनानी चाहिये थी। निराशाजनक बात ये है कि पीसीबी बोर्ड में बदलाव का प्रभाव नीचे तक पड़ता है जो सही नहीं है। ऐसे में खिलाड़ी अपनी जगह को असुरक्षित मानते हुए दबाव में खेलते हैं जिससे उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन उभरकर सामने नहीं आता। इसके अलावा खिलाड़ी टीम गेम की जगह पर व्यक्तिगत खेल पर ज्यादा ध्यान देने लगते हैं। 
दूर तक नहीं सोचती PCB, इसलिए विदेश-देशी कोच काम नहीं करना चाहते : मिस्बाह -  pcb doesn t think ahead foreign coaches don t want to work misbah-mobile

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag