- सीएम केजरीवाल ने क्राइम ब्रांच के नोटिस को लेकर कह दी बड़ी बात

सीएम केजरीवाल ने क्राइम ब्रांच के नोटिस को लेकर कह दी बड़ी बात

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली क्राइम ब्रांच के नोटिस को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने दावा किया कि क्राइम ब्रांच की टीम की ओर से कोई नोटिस नहीं भेजा गया है, टीम ने बस कोरा कागज भेजा है। सीएम ने बीजेपी और केंद्र पर तंज सकते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच से अपराध रोकने की बजाय इस किस्म की नौटंकी करवाई जा रही है। दिल्ली क्राइम ब्रांच की नोटिस के बाद सीएम केजरीवाल एक्स पर अपनी पोस्ट में कई बड़े आरोप लगाए। 


Delhi Police Crime Branch Notice to CM Arvind Kejriwal AAP Made Allegation  on BJP | Delhi Politics: सीएम केजरीवाल को क्राइम ब्रांच के नोटिस पर आप का  बीजेपी आरोप, कहा- 'एक खत





उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, मुझे क्राइम ब्रांच के इस पुलिस ऑफिसर से सहानुभूति है. इनका क्या क़सूर है? इनका काम है दिल्ली में क्राइम रोकना, पर इनसे क्राइम रोकने की बजाय इस क़िस्म की नौटंकी करवाई जा रही है। इसीलिए दिल्ली में इतना क्राइम बढ़ रहा है। इनके पोलिटिकल आका मुझसे पूछ रहे हैं कि आप के किस किस एमएलए को तोड़ने की कोशिश की गई? पर मुझसे ज़्यादा तो आपको पता है? आपको तो सब कुछ पता है? केवल दिल्ली क्यों, पूरे देश भर में पिछले कुछ सालों में दूसरी पार्टियों के कौन कौन से एमएलए तोड़कर सरकारें गिरायी गयीं, 

ये भी जानिए.................

Delhi Police Crime Branch Notice to CM Arvind Kejriwal AAP Made Allegation  on BJP | Delhi Politics: सीएम केजरीवाल को क्राइम ब्रांच के नोटिस पर आप का  बीजेपी आरोप, कहा- 'एक खत

आपको तो सब पता है? फिर ये ड्रामा क्यों दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसीपी पंकज अरोड़ा की देखरेख में एक पांच सदस्यीय टीम शनिवार सुबह करीब 9.57 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची थी। नोटिस को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि मुझे क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारी से सहानुभूति है। उन्होंने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में कहा कि अधिकारियों का इस मामले में कोई कसूर नहीं है। क्राइम ब्रांच का काम अपराध को रोकना है, लेकिन केंद्र इनस इस तरह की ड्रामेबाजी का कार्य करवा रही है। सीएम ने केंद्र को निशाने पर लेते हुए इसी रवैये के चलते दिल्ली में क्राइम बढ़े हैं।
Delhi Police Crime Branch Notice to CM Arvind Kejriwal AAP Made Allegation  on BJP | Delhi Politics: सीएम केजरीवाल को क्राइम ब्रांच के नोटिस पर आप का  बीजेपी आरोप, कहा- 'एक खत

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag