-
विवेकानन्द महाविद्यालय अग्निवीर भर्ती हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया
मनेंद्रगढ़ / जिला एमसीबी शासकीय विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन, प्राचार्य डॉ. सरोजबाला श्याग विश्नोई के संरक्षण, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जिला एमसीबी के सौजन्य तथा डॉ. नसीमा बेगम अंसारी विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र के संयोजन में भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर भर्ती एवं ऑनलाईन पोर्टल में पंजीयन के संबंध में जानकारी देने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित श्रीमती अंजूम अफरोज जिला रोजगार अधिकारी जिला एमसीबी, व्ही.के. सिंह सार्जेट भारतीय वायु सेना भोपाल एवं एम.एस. लूको जूनियर वारेट ऑफिसर भारतीय वायु सेना, भोपाल के द्वारा सर्वप्रथम महाविद्यालय प्रांगण में स्थित स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। तत्पश्चात समवेत कक्ष में उपस्थित प्रशिक्षकों को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।
तत्पश्चात प्राचार्य डॉ. विश्नोई ने अपने उद्बोधन में बताया कि विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दिए गये निर्देशानुसार एवं कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन में सैन्य बलों में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित हो। इस दृष्टि से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर हेतु ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया भारतीय वायुसेना हेतु दिनांक 17.1.2024 से तथा भारतीय थलसेना हेतु दिनांक 8.2.2024 से प्रारंभ हो रही है। उन्होनें उपस्थित छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि के प्रशिक्षकों के द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु दिये गये दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करें एवं अग्निवीर बनकर देश की सेवा करें एवं अपने मित्र परिचितों को भी इस अवसर से अवगत करायें।
अगले क्रम में प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित व्ही. के. सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं को अग्निवीर भर्ती ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया की मौलिक जानकारी दी गई तथा श्री एम.एस. लूको ने सम्पूर्ण भर्ती प्रक्रिया को चरणवार समझाया तथा अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं से उक्त संबंध में प्रश्न भी पूछे जिसमें विद्यार्थियों में अंजली, लुकेश्वर तथा तब्बसुम के द्वारा पूछे गये प्रश्नों का सही जवाब देने पर प्रशिक्षकों द्वारा उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। कार्यशाला को सफल बनाने में प्राध्यापकगण डॉ. रश्मि तिवारी ग्रंथपाल शरणजीत कुजूर एवं अतिथि व्याख्याता अवनीश गुप्ता, सुश्री अंकिता चटर्जी एवं कार्यालयीन स्टॉफ मनीष कुमार श्रीवास्तव, सुनीत जाँनसन बाड़ा, श्रीमती मीना त्रिपाठी, सुश्री साधना बुनकर, सतीश सोनी उपस्थित रहें।
Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1
Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1