- ईवीएम एवं वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जांच शुरू

रायगढ़, /भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा निर्वाचन पूर्व सभी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम, वीवीपीएटी)की प्रथम स्तर की जांच 5 से 14 फरवरी 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए है।एफएलसी जाँच को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए ईसीआईएल से इंजीनियर्स रायगढ़ आ चुके हैं। एफएलसी के पूर्व केआईटी से सभी ईव्हीएम, वीवीपीएटी को रायगढ़ तहसील परिसर स्थित ईव्हीएम वेयरहाउस  लाया जा रहा है, जहाँ उनकी प्रथम स्तरीय जाँच (एफएलसी) मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की उपस्थिति में प्रतिदिन प्रात: 09 बजे से की जाएगी। 





के दौरान मोबाइल फोन हॉल में लाने की अनुमति नहीं है, एफएलसी हॉल में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी परिचय पत्र धारी अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश कर सकते हैं। आगंतुकों को प्रवेश द्वार में रखे गए लॉग बुक रजिस्टर में एंट्री करना अनिवार्य है। एफएलसी हॉल से कोई भी कागज इत्यादि बाहर ले जाने की अनुमति नही है, सभी पेपर स्लिप इत्यादि को श्रेडिंग मशीन से कटिंग कर नष्ट किया जाएगा। जिसकी सूचना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को दी गयी है।
       

ये भी जानिए..................





 एफएलसी जाँच के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने का आग्रह जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया गया है। रायगढ़ जिले के किसी भी विधानसभा क्षेत्र में कोई निर्वाचन याचिका नियत समयावधि में उच्च न्यायालय में दाखिल नही की गई है। अत: सभी विधानसभा क्षेत्रों के ईव्हीएम, वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जाँच (एफएलसी) के बाद उसका उपयोग आगामी लोकसभा निर्वाचन में किया जाएगा। संपूर्ण परिसर सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में रहेगा। संपूर्ण प्रकिया की वेबकास्टिंग भी किया जा रहा है, जिसकी मॉनिटरिंग मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी तथा भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा की जाएगी।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1

Warning: file_get_contents(https://panel.hacklinkjet.com/zirve): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for panel.hacklinkjet.com failed: Name or service not known in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(342) : eval()'d code on line 1