- देश का किसान भाजपा मोदी सरकार की हठधर्मी का बदला 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को केन्द्र की सत्ता से हटाकर लेगा : डॉ देवेन्द्र शर्मा

ग्वालियर । मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के निर्देश पर किसानों के समर्थन में एमएसपी की गारंटी एवं किसानों की जायज मांगो को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व एवं ग्वालियर प्रभारी योगेश जाट, पूर्व सांसद रामसेवक बाबूजी, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, की उपस्थिती में शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा फूलबाग चौराहा पर शांतिपूर्ण धरना दिया गया। धरने का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल ने एवं आभार व्यक्त कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह माहोर ने किया। धरने को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में भारत देश की एैसी विंडम्बना है कि देश की जनता का पेट भरने के लिए अन्न का उत्पादन करने वाले गरीब किसानों को अपनी मेहनत का हक पाने के लिए आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, भारत एक कृषि प्रधान देश है, देश का किसान खेतों में चिलचिलाती गर्मी, कड़कड़ती सर्दी एवं भीषण बरसात में कड़ी मेहनत कर के देश जनता की भूख मिटाने के लिए अनाज पैदा करता है और आज उस ही किसान को अपना हक पाने के लिए आत्महत्या जैसा कदम उठना पड़ रहा है, एैसे गरीब मजबूर किसानों की समस्यांओ को हल करने की जगह केन्द्र की भाजपा मोदी सरकार उन्हें रोकने के लिए बाड़ लगाकर, कीलें गाढ़कर, आश्रू गैस के गोले दागकर उन्हें रोकने का दृष्कृत्य कर रही है, हम भाजपा की केन्द्र सरकार से पूछना चाहतें है कि दिल्ली-हरियाणा बार्डर पर बैठा किसान क्या आंतकवादी है? जो उनसे इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, भाजपा सरकार के इस कृत्य से तो यह प्रतीत होता हे कि भारत में अभी भी अंग्रेजो का शासन है, अंग्रेजो के शासनकाल में ही किसानों के साथ इस तरह का वर्ताव किया जाता था, मप्र की भाजपा सरकार ने अपने संकल्प पत्र में किसानों से 2700 रू प्रति क्विंटल पर गेंहू और 3100 रू प्रति क्विंटल पर धान खरीदने की घोषणा की लेकिन अभितक उसका भी कुछ नहीं हुआ, अ.भा. कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने भी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान किसानों की उपज का एमएसपी दिए जाने की बात का समर्थन किया है, कांग्रेस पार्टी देश के अन्नदाता किसानों की जायज मांगो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है, देश का किसान भाजपा मोदी सरकार के हठधर्मी का बदला 2024 के लोकसभा चुनाव भाजपा को केन्द्र की सत्ता से हटाकर लेगा। धरने को कार्यकारी अध्यक्ष वीर सिंह तौमर, संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव, जयराज चौहान, अवधेश कौरव, मेहबूब चेन वाले, श्रीमती वीणा भारद्वाज, राजीव शर्मा, महादेव अपौरिया, राजेश बाबू, मुनेन्द्र भदोरिया, नवीन भदकारिया, राजेश खान, देशराज भार्गव एड, महेन्द्र शर्मा, संजीव दीक्षित, अशरफ खान,रामअवतार जाटव, जीतू कुशवाह, ओमप्रकाश राजपूत, कुलदीप मगरैया, बृजेश शुक्ला, जसवंत शेजवार, अलाउद्दीन, अतुल जेन आदि ने भी संबोधित किया।    धरने में पूर्व विधायक मदन कुशवाह, प्रदेश प्रवक्ता राम पांडे, चतुर्भज धनोलिया, संजय सिंह राठौर, जेएच जाफरी, श्रीमती सीमा समाधिया, ओमप्रकाश दुबे, ओमप्रकाश राजपूत, सतीश मिश्रा, राकेश अग्रवाल, उपनेता मंगल यादव, भैयालाल भटनागर, तरूण यादव, अवनीश गोड़, वीरेन्द्र तौमर, अशोक तरेटिया, ब्लॉक अध्यक्ष महादेव अपोरिया, राकेश शर्मा, देवेन्द्र चौहान, विनोद कुमार जेन, अब्दुल हमीद पप्पू, हितेन्द्र यादव, अनुप शिवहरे, राजेश बाबू, नवीन भदकारिया, उपेन्द्र सिंह राजपूत, राजेश खान, भूपेन्द्र तोमर, पार्षद अंकित कठ्ठल, सुरेन्द्र साहू, सहित अनेक कांग्रेसजन सम्मलित थे। .

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag