- रात में झमाझम, दिन में रिमझिम बारिश का दौर

मौसम ने ली फिर करवट, फिजाओं में ठंडक घुली जबलपुर, राजस्थान से आए पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर पूर्वी बिहार में बने चक्रवात की वजह से शुक्रवार की रात से मौसम के मिजाज बदल गए। दिन भर धूप और गर्मी रही और देर रात १ बजे बादल झमाझम बरसने लगे, उसके बाद ठंडी हवाएं चलती रही, शनिवार को भी सुबह से बारिश का क्रम चलता रहा। दोपहर बाद आसमान से बादल छंटे और कुछ देर के लिए धूप निकली, उसके बाद बादल छाने लगे। बारिश के बाद फिजाओं में ठंडक घुल गई थी और दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में उछाल आ गई। २४ घंटों के दौरान ४.३ मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले २४ घंटों के दौरान कहीं-कहीं गरज चमक के साथ पानी की बौछारे पड़ सकती है कहीं ओले भी गिर सकते है। गेहूं की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद है लेकिन दलहनी फसलों को इस बारिश से नुकसान हो रहा है। मौसम कार्यालय के मुताबिक बिहार से उठा चक्रवात राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के ऊपर सक्रिय है। हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। कम दबाव के प्रभाव से पूर्वी मध्यप्रदेश के शहरों में बारिश हो रही है। बारिश और शीतल हवाओं के चलने से दिन के तापमान में गिरावट आई है। पिछले २४ घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान २४.०५ डिग्री सेल्सियस सामान्य से ६ डिग्री कम और न्यूनतम तापमान १९.४ डिग्री सेल्सियस सामान्य से ४ डिग्री अधिक दर्ज किया गया। हवा में नमीं प्रात:काल ७९ प्रतिशत और सायंकाल ६२ प्रतिशत आंकी गई। पिछले २४ घंटों के दौरान नगर में ४.३ मिमी वर्षा दर्ज की गई। जबकि पिछले २ दिनों मेंं कुल वर्षा ४६.८ मिली मीटर दर्ज की गई। सूर्योदय सुबह ६.२९ मिनिट पर और सूर्यास्त सायं ६.१४ मिनिट पर हुआ। दक्षिणी पूर्वी हवाएं ६ से ७ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। अगले २४ घंटों के दौरान संभाग के अनेक स्थानों पर छुटपुट वर्षा हो सकती है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag