- विधवा महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

भोपाल अयोध्या नगर थाना इलाके में रहने वाली विधवा महिला को शादी का झांसा देकर परिचित द्वारा बलात्कार किये जाने की घटना सामने आई है। महिला की शिकायत पर जहांगीराबाद पुलिस ने मामला कायम कर आरोपी को दबोच लिया है। थाना पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह अयोध्या नगर थाना इलाके में रहती है। उसके पति की साल 2011 में मौत हो गई थी। पीडित एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। नौकरी करने के दौरान उसकी पहचान आरोपी रविकांत सोनी से हुई थी। आरोपी ने उससे नजदीकिया बढ़ाते हुए उसे शादी करने का प्रस्ताव दिया। महिला को भी सहारे की तलाश थी, जिसके चलते उसने आरोपी के प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी। आरोप है कि इसके बाद रविकांत ने उससे जल्द ही शादी करने का वादा कर उसका शारीरिक शोषण करना शुरु कर दिया। 16 अप्रैल 2023 से 15 अप्रैल 2024 के बीच आरोपी ने कई बार जहॉगिराबाद क्षेत्र में उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। बीते दिनो आरोपी का व्यवहार पीड़िता के प्रति बदलने लगा और उसने उससे दुरिया बनानी शुरु कर दी। उसका बदला बर्ताव देख महिला ने उससे जल्द शादी करने की बात कही तब आरोपी ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़ीता के दबाव डालने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट कर धमकी दे डाली। इसके बाद महिला ने थाने जाकर मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओ में मामला कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag