- साइबर हमले से सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का कंप्यूटर हैक

नई दिल्ली साइबर स्पेस की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले सूचना प्रौद्योगिकी की मंत्रालय का कंप्यूटर हैक हो गया है। इस कंप्यूटर में अन्य मंत्रालयों के साथ हुईं बातचीत के ई मेल और बड़े गोपनीय दस्तावेज थे। सरकारी विभागों के गोपनीय ई मेल हैक हो जाने से मंत्रालयों में हड़कंप मच गया है। जिस मंत्रालय की जिम्मेदारी थी, कि वह हैकिंग को रोके, उसी विभाग का कंप्यूटर हैक हो जाने से हड़कंप की स्थिति मची हुई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चीन या पाकिस्तान के हैकर्स द्वारा यह करतूत की गई है। बड़े-बड़े सरकारी अधिकारियों के ईमेल हैक दिल्ली के पुलिस कमिश्नर, मध्य प्रदेश पुलिस नेटवर्क, बीएसएनएल तथा कई मंत्रालयों से हुए पत्र व्यवहार के मेल हैक हो जाने से हड़कंप मच गया है। हेकरों द्वारा पिछले 1 महीने से लगातार सरकारी विभागों के नेटवर्क में साइबर हमले किये जा रहे हैं। बार-बार इसका अलर्ट किए जाने के बाद भी सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का कंप्यूटर हैक हो जाने से चिंता बढ़ गई है। सूत्रों द्वारा यह भी जानकारी दी गई है, बैंकिंग,फाइनेंशियल सर्विसेज एवं बीमा प्रदाता कंपनियों के नेटवर्क पर भी साइबर हमले किए गए हैं। इनमें 19 बड़े अटैक थे, जो बड़े गंभीर प्रकृति के थे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag