- दो सूने घरो को चोरो ने बनाया निशाना सूने घरों को चोरों ने निशाना बनाया, दोनों परिवार में शादी थी

अशोकनगर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरो द्वारा दो सूने घरो में चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। चोर देर रात घर में घुसे और सोना-चांदी समेत नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गये। जिन दोनों घरो में चोरी वारदात हुई हैं, उन दोनों ही घरों में शादी थी और परिवार के सभी सदस्य शादी में थे और घर सूना पड़ा हुआ था। सूने घरों का फायदा उठाकर चोरों ने धावा बोल दिया। परिवार बेटे की शादी में था घर में हो गई चोरी ईदगाह मोहल्ला निवासी घनश्याम कुशवाहा के बेटे की 18 अप्रैल को शादी थी। शादी का आयोजन अंबेडकर भवन से था इस वजह से सभी लोग उसी जगह पर थे। घर में बाहर से ताला लगा हुआ था। शुक्रवार सुबह जब परिवार के लोगों ने आकर देखा तो घर का सामान अंदर से बिखरा हुआ पड़ा था। आशंका जताई गई कि संभवत: चोर छत के रास्ते से दाखिल हुआ होगा। घनश्याम कुशवाहा ने बताया कि उसने बेटे की शादी के लिए 3 लाख नगद रुपए रखे हुए थे। साथ ही कुछ सोने के जेवरात हार, चूड़ी भी थे यह सब चोरी हो गए हैं। बेटी की शादी में थे घर के सदस्य: दूसरी चोरी मोहरी रोड स्थित शहवाजपुर कॉलोनी निवासी संजीव शर्मा के घर में हुई है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में बेटी की शादी थी। शादी की वजह से सभी लोग उसी आयोजन में लगे हुए थे आयोजन दूसरी जगह से था। सुबह के समय घर में हुई चोरी के बारे में जानकारी लगी, जिसके बाद वह लोग मौके पर पहुंचे और आकर देखा तो घर में रखे कुछ जेवरात एवं नगद ₹6 हजार गायब थे। पूरा सामान बिखरा हुआ पड़ा था।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag