- तेज हवाओं के साथ छाए रहेंगे बादल

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाएं चलीं और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की तो कहीं कहीं तेज बरसात भी हुई। बुधवार के लिए भी मौसम विभाग तेज हवाओं के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बुधवार से ही मौसम साफ हो जाएगा। यह बात अलग है कि तेज हवाएं चलेंगी और बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी। लेकिन तापमान कम होने के बजाए अब बढ़ेगा ही। अगर चार पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 24 से 25 डिग्री रह सकता है। काली घटा के चलते कुछ देर के लिए शाम में ही अंधेरा सा छा गया। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत भी मिली। यह बात अलग है कि वाहन चालक हेड लाइट जलाकर चलते नजर आए। इस दौरान काफी तेज 40 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विभाग से बाकायदा एक एडवाइजरी भी जारी की गई। इसमें कहा गया कि तेज हवा वृक्षारोपण, बागवानी और खड़ी फसलों के लिए खतरा पैदा करती हैं। यह चेतावनी भी दी गई है कि कमजोर संरचनाओं एवं कच्चे घरों को क्षति हो सकती है। दिन में ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया। शाम से पहले की बात करें तो मंगलवार को दिन भर धूप खिली रही। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 36.8 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 66 से 28 प्रतिशत दर्ज हुआ।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag