- लिव-इन रिलेशनशिप: सोनी राजदान ने किया जीनत अमान का बचाव

मुंबई लिव-इन रिलेशनशिप के बारे में बालीवुड एक्ट्रेस आलिया भटट की माताश्री सोनी राजदान ने जीनत अमान का सपोर्ट करते हुए मुकेश खन्ना को जवाब दिया- हे भगवान, हम सोच भी नहीं सकते कि अगर कोई कपल लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहे और उनकी आपस में नहीं बनीं, तो क्या होगा? ये सोचकर तो दिमाग चकरा जाता है। वहीं कई यूजर्स सोनी को मुकेश खन्ना की बातों पर ध्यान न देने की सलाह दे रहे हैं। इस पर पहले वेटरन एक्ट्रेस मुमताज और सायरा बानो ने तंज कसा। अब मुकेश खन्ना के आपत्ति जताने पर सोनी राजदान ने उन्हें जवाब दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान मुकेश खन्ना ने जीनत की सलाह से आपत्ति जताते हुए कहा- ये हमारा कल्चर नहीं है। जीनत अमान ने शुरुआत से ही पश्चिमी सभ्यता के हिसाब से जिंदगी जी है, लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि लिव-इन रिलेशनशिप को भारतीय संस्कृति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। जीनत अमान जिस बारे में बात कर रही हैं कि लड़का और लड़की शादी से पहले साथ रहकर एक-दूसरे के बारे में जानेंगे, पर ये तो स्वीकार्य ही नहीं है। अगर लड़का और लड़की, पति-पत्नी की तरह साथ रहेंगे और उनके बीच बात नहीं बनी तब क्या होगा? ऐसे में जो लोग ऐसी बातें कह रहे हैं, उन्हें सोच समझकर बोलना चाहिए। बता दें, कुछ दिनों पहले ही जीनत अमान ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट में उन्होंने कपल्स को शादी से पहले लिव-इन में रहने की सलाह दी थी। बता दें कि जीनत अमान के पोस्ट पर छिड़ी जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। जीनत ने एक पोस्ट के जरिए लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की सलाह दी थी।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag