- दो भाईयों का झगड़ा निपटाने पहुंची पुलिस पर दोनों ने कर दिया हमला,वैन में आग लगा दी

दो भाईयों का झगड़ा निपटाने पहुंची पुलिस पर दोनों ने कर दिया हमला,वैन में आग लगा दी

झांसी नवाबाद थानाक्षेत्र के बजरंग कॉलोनी में एक पारिवारिक विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर दो भाइयों ने हमला बोल दिया और फायरिंग शुरू कर दी। अंधाधुंध फायरिंग से हड़कम्प मच गया और पुलिसकर्मियों ने किसी तरह खुद को बचाया। इस दौरान दोनों भाइयों ने पुलिस की पीआरवी वैन में आग लगा दी। मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल ने किसी तरह दोनों भाइयों को काबू कर गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों में से एक सुरेंद्र यादव महोबा जिले में यूपी पुलिस में सिपाही के रूप में तैनात है। दूसरा आरोपी योगेंद्र है, जिसे पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगी है और उसका इलाज चल रहा है। एसएसपी राजेश एस के अनुसार बजरंग कॉलोनी क्षेत्र में एक फायरिंग की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची। दो भाई मकान के विवाद में लड़ाई कर रहे थे। दोनों को अलग करने की कोशिश की गई तो दोनों ने मिलकर पीआरवी स्टाफ पर हमला कर दिया। एक भाई ने भीतर से लाइसेंसी रायफल लाकर पुलिसकर्मियों पर तान दिया। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह छिपकर जान बचाई। इस दौरान दोनों भाइयों ने पीआरवी में आग लगा दिया। एसएसपी के अनुसार मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाया गया। एक भाई को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा भाई लाइसेंसी रायफल लेकर मकान के पीछे जंगल में छिप गया था। कॉम्बिंग के दौरान इसने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग में इसे गोली लगी और पुलिस इसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गई। सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है। इसमें कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी के अनुसार झगड़ा करने वाले दो भाइयों में एक सिपाही है और महोबा जनपद में तैनात है। लाइसेंसी रायफल ललितपुर जनपद का है। सम्बंधित जिले के एसपी को भी अवगत कराएंगे। घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag