- जयपुर राजपरिवार के सदस्य पद्मनाभ सिंह का लंदन में कार एक्सीडेंट  बेटे से मिलने लंदन पहुंची डिप्टी सीएम दीया कुमारी

जयपुर राजपरिवार के सदस्य पद्मनाभ सिंह का लंदन में कार एक्सीडेंट  बेटे से मिलने लंदन पहुंची डिप्टी सीएम दीया कुमारी

जयपुर राजपरिवार के सदस्य पद्मनाभ सिंह का लंदन में कार एक्सीडेंट 
बेटे से मिलने लंदन पहुंची डिप्टी सीएम दीया कुमारी 
 राजस्थान के पूर्व जयपुर राजपरिवार के सदस्य और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के बेटे पद्मनाभ सिंह का एक्सीडेंट हो गया है। पद्मनाभ अपने पिता नरेंद्र सिंह और बहन गौरवी कुमारी के साथ छुट्टियां बिताने के लिए पिछले कुछ दिनों से लंदन गए हुए हैं। लंदन में हुए कार एक्सीडेंट में पद्मनाभ घायल हो गए। एक्सीडेंट के दौरान कार में पद्मनाभ के साथ पिता नरेंद्र और बहन गौरवी भी थीं। हादसे में पद्मनाभ को चोट लगी लेकिन नरेंद्र और गौरवी सुरक्षित हैं। लंदन के एक अस्पताल में पद्मनाभ सिंह की सर्जरी हुई है। बेटे से मिलने के लिए दीया कुमारी भी लंदन पहुंच गई हैं।
हादसा कुछ दिन पहले हुआ था लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं दी गई। दीया कुमारी ने भी हादसे की जानकारी साझा नहीं की और अपने बेटे से मिलने के लिए लंदन गई। मुख्यमंत्री के अध्यक्षता में होने वाली बैठकों से भी दीया कुमारी शामिल नहीं हो पा रही हैं। अब यह

जानकारी सामने आई हैं कि वे राजस्थान में नहीं बल्कि लंदन गई है। लंदन के अस्पताल में पद्मनाभ सिंह की सर्जरी हुई है और अब वे ठीक

हैं। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
पद्मनाभ सिंह: पूर्व राजपरिवार सदस्य पद्मनाभ सिंह जाने माने पोलो खिलाड़ी हैं। उन्होंने पोलो खिलाड़ी के रूप में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2015 में लंदन से की थी। वे लंदन के विंडसर में गाड्‌र्स पोलो क्लब के सदस्य बने थे। बाद में उन्होंने 2017 में हर्लिंगम पार्क की ऐतिहासिक यात्रा में भारतीय नेशनल टीम की कमान संभाली थी। पद्मनाभ से पहले उनके नाना भवानी सिंह भी भारतीय टीम का नेतृत्व कर चुके हैं। हाल ही में पद्मनाभ अपनी बहन गौरवी के साथ स्कॉटलैंड के ड्रमंड कैसल में हुए डियोर क्रूज शो में शामिल हुए थे। 

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag