- Bari Sadri News: ग्रीन चित्तौड़गढ़ अभियान के तहत पारसोली में वृक्षारोपण

Bari Sadri News: ग्रीन चित्तौड़गढ़ अभियान के तहत पारसोली में वृक्षारोपण

Bari Sadri News: बड़ी सादड़ी में ग्रीन चित्तौड़गढ़ अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पारसोली मे वृक्षारोपण जन अभियान के तहत मंगलवार को कस्बे में जन जागृति रैली की गयी। यहां स्कूल के प्रधान गणपत सिंह चुण्डावत ने बताया कि सभी बच्चों और विद्यालय के शिक्षकों ने मिलकर अलग-अलग प्रजाति के 300 से भी अधिक पौधे विद्यालय परिसर में लगा कर उनके संरक्षण का वचन लिया। गणपत सिंह चुण्डावत के नेतृत्व में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को 900 पौधे वितरित किए गए।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गणपत सिंह ने कहा है कि एक-एक पौधा अनमोल है। इसकी सुरक्षा करना हमारा धर्म है। सभी विद्यार्थियों ने भी पौधों की 3 वर्ष तक सार संभाल का संकल्प लिया। उन्होंने बिगड़ते पर्यावरण में पौधारोपण को महत्वपूर्ण बताया। संस्था प्रधान चुंडावत ने विद्यार्थियों को जन्मदिन पर एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित भी किया।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag