- Balaghat News: महिला नक्सली गिरफ्तार

Balaghat News: महिला नक्सली गिरफ्तार

Balaghat News:  हॉक फोर्स ने बालाघाट जिले के परसाटोला के जंगल में एक महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तार महिला नक्सली केबी डिवीजन के खटिया मोचा एरिया कमेटी की है।

यह महिला नक्सली 2011 में नक्सली संगठन में भर्ती हुई और 2016 से एमएमसी जोन में केबी डिवीजन के अंतर्गत खटिया मोचा दलम की सदस्य थी। इस महिला माओवादी से पिस्टल का मैगजीन व अन्य सामान भी फोर्स ने बरामद किए हैं। वह महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले की तहसील एटापल्ली के गांव नैनगुडा, चौकी की निवासी है। हॉक फोर्स को 5 सितंबर को बालाघाट के थाना बैहर क्षेत्रान्तर्गत परसाटोला चिचरंगपुर जंगल क्षेत्र में केबी डिवीजन के नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर हॉक फोर्स स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इस क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया।

यह भी पढ़िए Gwalior News: बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था ने किया 51 शिक्षिकाओं को सम्मानित

सर्चिंग के दौरान पुलिस पार्टी को 2 संदिग्ध दिखे जिन्हें घेराबंदी कर केबी डिवीजन की एक  महिला माओवादी को पकड़ा और एक अन्य मौके से फरार हो गया। इस महिला माओवादी से एक पिस्टल का मैगजीन व अन्य सामान बरामद हुए। सर्चिंग के दौरान जब पुलिस पार्टी उक्त महिला माओवादी को लेकर वापस आ रही थी उसी दौरान इस क्षेत्र में केबी डिवीजन के अन्य माओवादियों ने पुलिस पार्टी पर अपने साथी को छुड़ाने के उद्देश्य से कई फायर किए। आत्मरक्षा करते हुए हॉक फोर्स के जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की।

46000 आवेदन आए सफाई कर्मी के लिए

दोस्तों आपके लिए एक जानकारी है अगर आप भी भारत के नागरिक हैं तो आपको हमारे Whatsapp Channel से जरूर जुड़ना चाहिए क्योंकि भारत की जितनी भी लेटेस्ट न्यूज़ , सरकारी नौकरी या कोई अन्य नौकरी या किसी भी प्रकार की सरकारी योजना है किसी भी प्रकार का अपडेट आपको Whatsapp Channel के माध्यम से आसान भाषा में दिया जाता है और वेबसाइट के माध्यम से भी दिया जाता है तो आप चाहें तो नीचे दिए गए लिंक के जरिए से जुड़ सकते हैं।


पिछले 5 वर्षों में पुलिस-नक्सल मुठभेड़ों में 20 इनामी नक्सली मारे गए हैं। इन सभी मृतक नक्सलियों पर मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ के संयुक्त रूप से 3.31 करोड़ का इनाम घोषित था। इस लिहाज से 2022 ऐतिहासिक रहा है इस दौरान 3 मुठभेड़ों में 6 नक्सलियों को धराशायी किया है। मृतक नक्सलियों में 3 डीव्हीसीएम और एक कमांडर धराशायी किये हैं जिनके पास से 3 एके.47 राइफल जब्त की गई हैं। 5 वर्षों के दौरान विभिन्न मुठभेड़ों में 5 नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया है। इन नक्सलियों पर संयुक्त रूप से 138 लाख रुपए का इनाम घोषित था।


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag