- बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, शूटरों को हथियार बांटने वाला गिरफ्तार

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, शूटरों को हथियार बांटने वाला गिरफ्तार

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। शूटरों को हथियार बांटने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी कबाड़ विक्रेता है। हत्याकांड में यह 10वीं गिरफ्तारी है।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में रविवार को मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली। क्राइम ब्रांच की टीम ने नवी मुंबई से एक कबाड़ विक्रेता को गिरफ्तार किया। उस पर शूटरों को हथियार मुहैया कराने का आरोप है। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में यह 10वीं गिरफ्तारी है।

आरोपी की पहचान भगवत सिंह ओम सिंह (32) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से राजस्थान के उदयपुर का रहने वाला है और फिलहाल नवी मुंबई में रह रहा था। अधिकारी ने बताया कि सिंह को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

12 अक्टूबर को सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में पुलिस अब तक भगवंत सिंह समेत 10 लोगों को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार कर चुकी है।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी की बांद्रा में तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सिद्दीकी पर उनके विधायक बेटे के ऑफिस के पास हमला किया गया था।

पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्ध शूटरों में गुरमेल बलजीत सिंह (23) और धर्मराज राजेश कश्यप (19) शामिल हैं। हत्या की साजिश में शामिल मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम और दो अन्य फरार हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag