- विधानसभा सत्र में सीएम योगी ने दिखाया अपना उग्र रूप, कहा- अगर आपको 'अल्लाह हू अकबर' कहने से रोका जाए तो कैसा लगेगा

CM Yogi On Sambhal: उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन संभल हिंसा का मुद्दा छाया रहा. इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल हिंसा पर विपक्ष को दो टूक कहा कि पथराव में शामिल एक भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा. सभी को सजा मिलेगी.

उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन संभल हिंसा का मुद्दा छाया रहा। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उग्र रूप देखने को मिला। उन्होंने संभल हिंसा पर विपक्ष को दो टूक कहा कि पथराव में शामिल एक भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। सभी को सजा मिलेगी।

पढ़ें सीएम योगी के भाषण का अंश...

योगी ने कहा कि लोगों को एक बार बाबरनामा जरूर पढ़ना चाहिए। इसमें हिंदू मंदिरों को तोड़े जाने का जिक्र है। राज्य में दंगों का पुराना इतिहास रहा है। यहां सांप्रदायिक दंगे होते रहे हैं। 1972 में आगरा में दंगा हुआ था। उसी साल आजमगढ़ में दंगा हुआ था, जिसमें 3 लोगों की मौत हुई थी। 1972 में बहराइच में सांप्रदायिक दंगा हुआ था, जिसमें 3 लोगों की मौत हुई थी।

यह भी पढ़िए- ये कैसा अंधविश्वास, पिता बनने के लिए निगल लिया जिंदा चूजा... सांस की नली में फंसने से हुई मौत

अलीगढ़ में 1973 में दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई थी। इन दंगों की वजह से प्रदेश का माहौल नकारात्मक हो गया था। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है। दंगे कम हुए हैं। लोगों का कानून पर भरोसा बढ़ा है। यही वजह है कि प्रदेश को 40 लाख करोड़ का निवेश मिला है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। 

मस्जिद के सामने जुलूस निकलने पर दंगे क्यों होते हैं?

सवाल उठाते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मंदिरों के सामने से मुसलमानों के जुलूस निकलते हैं। लाउडस्पीकर पर गाने बजते हैं, लेकिन कोई दिक्कत नहीं होती। जब हिंदू समुदाय अपनी आस्था के अनुसार मस्जिद के सामने से जुलूस निकालता है, तो दिक्कतें पैदा होती हैं। ऐसा क्यों होता है?

जुमे की नमाज के बाद संभल में माहौल बिगड़ा

संभल में 24 नवंबर को सर्वे का काम था। उससे पहले 23 नवंबर को जुमे की नमाज के दौरान भाषण दिए गए। इससे इलाके का माहौल खराब हुआ। हमने न्यायिक आयोग बनाने का फैसला किया है। इसकी रिपोर्ट जल्द ही सदन में पेश की जाएगी, जिसके बाद सच्चाई सबके सामने आ जाएगी।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

योगी- हम न बंटेंगे, न कटेंगे

सीएम योगी ने कहा कि मुसलमान हिंदू मोहल्लों और मंदिरों के पास जुलूस निकाल सकते हैं, लेकिन हिंदू जुलूस क्यों नहीं निकाल सकते। संभल में सपा के समय सुन्नी और शिया के बीच विवाद होता था। इस विवाद को भाजपा सरकार ने सुलझाया। अब हिंदुओं को परेशान करने की कोशिश की जा रही है, इसलिए हमने कहा है कि हम न बंटेंगे, न कटेंगे।

यह भी पढ़िए- तानसेन समारोह 2024: ग्वालियर में 536 कला साधकों ने एक साथ नौ वाद्य यंत्र बजाकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag