-
आप विधायक अनमोल गगन ने अपना इस्तीफा वापस लिया, कल ही राजनीति छोड़ने का किया था ऐलान
विधायक अनमोल गगन मान ने कल सोशल मीडिया पर लिखा कि वह राजनीति छोड़ रही हैं, इसलिए वह विधायक पद से इस्तीफा दे रही हैं।
पंजाब के खरड़ से आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान ने विधायक पद से अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने आज उनसे मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा वापस लेने का फैसला किया है।
दरअसल, शनिवार (19 जुलाई) को उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने राजनीति छोड़ने का भी ऐलान किया था।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा के अनुसार, पार्टी ने उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया है, जिसे विधायक ने स्वीकार कर लिया है और वह पार्टी के लिए काम करती रहेंगी।
अमन अरोड़ा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उनकी मुलाकात पारिवारिक माहौल में हुई और उन्होंने पार्टी के इस्तीफे को नामंजूर करने के फैसले को स्वीकार कर लिया।
उन्होंने कहा कि वह पार्टी और क्षेत्र की प्रगति के लिए काम करते रहेंगे और अनमोल अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी परिवार का हिस्सा रही हैं और रहेंगी।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!