- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी श्रद्धा का संगम बन रही है अमरनाथ यात्रा, बड़ी संख्या में आ रहे हैं विदेशी युवा ?

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी श्रद्धा का संगम बन रही है अमरनाथ यात्रा, बड़ी संख्या में आ रहे हैं विदेशी युवा ?

भारत सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने विदेशी तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए भी विशेष प्रबंध किए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है 

कि भारत अब केवल एक तीर्थस्थल नहीं, बल्कि एक वैश्विक आध्यात्मिक केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।

अमरनाथ यात्रा भारत की आध्यात्मिक विरासत और धार्मिक आस्था का एक अनूठा उदाहरण है, जो न केवल देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है, 

बल्कि अब विदेशों से भी श्रद्धालु पर्यटकों और आध्यात्मिक साधकों को आकर्षित कर रही है। आपको बता दें कि अमेरिका, 

जर्मनी और कुछ अन्य देशों से 9 विदेशी युवाओं के एक समूह ने इस पवित्र तीर्थयात्रा में भाग लिया, जो भारतीय आध्यात्मिकता की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag