- यूपी में कौन बनेगा बीजेपी अध्यक्ष? ब्राह्मण से लेकर दलित तक... आलाकमान को भेजी गई 6 नामों की लिस्ट

यूपी में कौन बनेगा बीजेपी अध्यक्ष? ब्राह्मण से लेकर दलित तक... आलाकमान को भेजी गई 6 नामों की लिस्ट

उत्तर प्रदेश में 2027 में चुनाव होने हैं, इसे देखते हुए भाजपा के सामने प्रदेश अध्यक्ष की पहली पसंद सबसे अहम फैसलों में से एक मानी जा रही है।
उत्तर प्रदेश भाजपा की ओर से पार्टी आलाकमान को प्रदेश के नए अध्यक्ष के लिए नामों की एक सूची भेजी गई है। जिसमें जातीय समीकरण का भी ध्यान रखा गया है। इस सूची में दो ब्राह्मण, दो पिछड़े और दो दलित वर्ग से नाम भेजे गए हैं। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया है कि पार्टी आलाकमान अब इन्हीं नामों में से प्रदेश अध्यक्ष चुनने को तैयार है।

भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी हैं जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट नेता के रूप में जाने जाते हैं, अब उनकी जगह अगला अध्यक्ष कौन होगा, यह बहुत जल्द साफ हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसे देखते हुए भाजपा के सामने प्रदेश अध्यक्ष की पहली पसंद सबसे अहम फैसलों में से एक मानी जा रही है। लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिले झटकों को देखते हुए, वह रणनीति के तहत लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता पर काबिज होने की कोशिश करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए माथापच्ची जारी

भाजपा अब तक 35 में से 25 से ज़्यादा प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव कर चुकी है, वहीं पार्टी अपने अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चेहरे पर भी विचार कर रही है। फ़िलहाल, इसे लेकर पार्टी में बैठकों का दौर जारी है। इस बीच, चुनाव नज़दीक आते देख, यूपी में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए भी माथापच्ची जारी है।
प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चर्चाओं का बाज़ार काफ़ी समय से गर्म है। और यह मुद्दा राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। यूपी भाजपा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के लिए भेजे गए 6 अहम नामों में कई बड़े चेहरे भी शामिल हैं।

कौन-कौन हैं सूची में शामिल?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष के लिए भाजपा आलाकमान को भेजे गए नामों में दो ब्राह्मण चेहरे शामिल हैं, जिनमें पूर्व उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और बस्ती से सांसद हरीश द्विवेदी शामिल हैं।
इसके साथ ही योगी सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह और मौजूदा केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, जो दोनों पिछड़े वर्ग से आते हैं, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया और मौजूदा एमएलसी विद्या सागर सोनकर दलित चेहरों के तौर पर शामिल हैं। बीजेपी अब इन्हीं नामों में से यूपी में अपना अगला अध्यक्ष चुनने जा रही है। फिलहाल, देखना यह है कि इस सूची में प्रदेश अध्यक्ष की गद्दी पर कौन बैठेगा।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag