एक बुजुर्ग ने दुष्यंत चौटाला को फटकार लगाई। बुजुर्ग ने पूछा कि आपने मेरे लिए क्या किया? इस पर चौटाला ने कहा कि हमने वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाकर तीन हज़ार रुपये कर दी है।
हरियाणा के भिवानी में बुधवार को जेजेपी नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रोहतक और भिवानी के उन गाँवों का दौरा किया जहाँ गाँव और खेतों में जलभराव की समस्या बनी हुई है। पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शाम चार बजे धनाना गाँव में जलभराव का जायजा लेने पहुँचे तो उनका सामना एक बुजुर्ग से हुआ। इस दौरान बुजुर्ग ने दुष्यंत चौटाला को मुँह पर ही फटकार लगाते हुए कहा कि आपने हमारे लिए कुछ नहीं किया।
बुजुर्ग ने दुष्यंत चौटाला को फटकार लगाई
जानकारी के अनुसार, पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जलभराव और जल निकासी पर चर्चा कर रहे थे, तभी धीरा नाम के एक अस्सी वर्षीय बुजुर्ग ने दुष्यंत चौटाला को फटकार लगा दी। जब दुष्यंत चौटाला उस बुज़ुर्ग को अपने पास पाकर उनके द्वारा बढ़ाई गई वृद्धावस्था पेंशन की तारीफ़ करने लगे, तो बुज़ुर्ग ने दुष्यंत चौटाला को उनके मुँह पर ही डाँट दिया।
बुज़ुर्ग ने कहा, आपने कुछ नहीं किया
इसी बीच, एक बुज़ुर्ग ने दुष्यंत चौटाला से कहा कि आपने कुछ नहीं किया। इस पर पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला उस बुज़ुर्ग के पास गए और कहा कि मैंने आपकी पेंशन बढ़ा दी। अब आपको तीन हज़ार रुपये मिलते हैं या नहीं... मलाई खा रहे हैं। इस पर बुज़ुर्ग ने सीधे दुष्यंत चौटाला को जवाब देते हुए कहा कि आपने कुछ नहीं किया। आपके परदादा (देवीलाल) ने किया था। आपने कुछ नहीं किया। इसके बाद बुज़ुर्ग की यह बात सुनकर दुष्यंत चौटाला वापस चले गए।
बता दें कि पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ का असर हरियाणा के कई ज़िलों में देखने को मिला है। सिरसा, भिवानी, रोहतक समेत कई ज़िलों में जलभराव से किसानों को सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ है।