- 'अगर नेपाल आज भारत का हिस्सा होता तो...', बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा बयान

नेपाल में जारी विरोध प्रदर्शन और हिंसा पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने नेपाल के इस हालात के लिए कांग्रेस पार्टी को ज़िम्मेदार ठहराया है।

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में विरोध प्रदर्शन और हिंसा के बीच प्रधानमंत्री केपी ओली ने इस्तीफ़ा दे दिया है। भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के ख़िलाफ़ शुरू हुए विरोध प्रदर्शन पर पुलिस की गोलीबारी के बाद प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। उपद्रवियों ने नेपाल की संसद, नेताओं के घरों, सरकारी कार्यालयों और निजी संपत्तियों को भी भारी नुकसान पहुँचाया। इसके बाद नेपाली सेना ने सुरक्षा की कमान संभाली। इस पूरी घटना को लेकर नेपाल से सटे भारतीय राज्य बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा बयान आया है। सम्राट चौधरी ने नेपाल में हुई हिंसा के लिए कांग्रेस की ग़लती को ज़िम्मेदार ठहराया है। आइए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा है।

सम्राट चौधरी ने क्या कहा?

नेपाल के हालात पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा- "यह सब कांग्रेस की देन है। अराजकता इसलिए हो रही है क्योंकि कांग्रेस ने इन देशों को अलग-थलग रखा है। अगर नेपाल आज भारत का हिस्सा होता, तो नेपाल में सुख-शांति होती।" उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आगे कहा- "लोगों में असंतोष है, लेकिन अराजकता नहीं होनी चाहिए। मैंने कहा था कि अगर आज नेपाल भारत का हिस्सा होता, तो नेपाल भी समृद्ध होता। अगर पाकिस्तान भारत का हिस्सा होता, तो आज भारत के साथ समृद्ध होता। मैं स्पष्ट कर रहा हूँ कि यह कांग्रेस की गलती है, जिसकी वजह से हमें यह सब झेलना पड़ रहा है।"

अब समय आ गया है कि...

बता दें कि बिहार की सीमा नेपाल से लगती है। राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ़ तौर पर कहा है कि कांग्रेस की इन गलतियों की वजह से न सिर्फ़ भारत, बल्कि पूरा दक्षिण एशिया राजनीतिक और आर्थिक असंतुलन का सामना कर रहा है। सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि जनता इस ऐतिहासिक सच्चाई को समझे और कांग्रेस की नीतियों को ज़िम्मेदार ठहराए।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag