भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री जीत निशोड़े का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने जीत को पद से हटाते हुए पार्टी से निलंबित कर दिया है।
भोपाल में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल महामंत्री जीत निशोड़े ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हाल ही में जीत का एक महिला के साथ अश्लील वीडियो सामने आया था। इस पूरी घटना से आहत जीत ने गुरुवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारकर शाहपुरा स्थित पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि जीत जिंदगी और मौत से जूझ रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन से उसे कोई मदद नहीं मिल रही है।
वीडियो से सियासी भूचाल
इस वीडियो ने प्रदेश में सियासी भूचाल ला दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री जीत निशोड़े एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं। जीत निशोड़े के अंतरंग पलों की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। मामला सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया।
कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की राजनीति में एक वीडियो ने हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री जीत निशोड़े एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में नज़र आ रहे हैं। जीत निशोड़े के अंतरंग पलों की तस्वीरें और वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहे हैं। मामला सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया।
कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला
कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सवाल उठाए कि क्या यही भाजपा के संस्कार और परंपरा हैं। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा हमेशा संस्कार और चरित्र की दुहाई देती है, लेकिन उसके अपने नेता किस हद तक गिर गए हैं, यह सामने आ गया है। कांग्रेस ने यह भी याद दिलाया कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दूसरों को चरित्र प्रमाण पत्र बाँट रहे थे, अब भाजपा को अपने कार्यकर्ताओं के आचरण पर जवाब देना चाहिए।
भाजपा ने उन्हें पद से हटा दिया और पार्टी से निलंबित भी कर दिया।
विवाद बढ़ने के बाद भाजपा संगठन तुरंत हरकत में आया। भाजपा युवा मोर्चा अरेरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित ने जीत निशोड़े को न सिर्फ महामंत्री पद से हटाया बल्कि पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा कि भाजपा किसी भी सूरत में अश्लील हरकत बर्दाश्त नहीं करेगी, चाहे इसमें कोई भी शामिल हो। शत-प्रतिशत कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, कांग्रेस का हमला जारी है। विपक्ष का कहना है कि भाजपा की दोहरी राजनीति अब जनता के सामने उजागर हो गई है, सार्वजनिक मंचों पर मूल्यों पर भाषण और बंद दरवाजों के पीछे अश्लील हरकतें। फिलहाल, प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में बयानों का दौर शुरू हो गया है।