- भारत-पाकिस्तान मैच के खिलाफ उद्धव ठाकरे गुट का बड़ा ऐलान, 'भाजपा के मंत्रियों के बच्चे जरूर देखेंगे, इसके खिलाफ...'

भारत-पाकिस्तान मैच के खिलाफ उद्धव ठाकरे गुट का बड़ा ऐलान, 'भाजपा के मंत्रियों के बच्चे जरूर देखेंगे, इसके खिलाफ...'

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले क्रिकेट मैच का विरोध किया है और कहा है कि शिवसेना (यूबीटी) महिला अघाड़ी रविवार को सिंदूर रक्षा आंदोलन करेगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को खेले जाने वाले क्रिकेट मैच से पहले देश में राजनीतिक बवाल मच गया है। उद्धव ठाकरे गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा है कि पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन करेगी।

शिवसेना (यूबीटी) नेता राउत ने गुरुवार (11 सितंबर) को एक्स पर लिखा, "पहलगाम हमले में 26 माताओं और बहनों ने अपना सिंदूर खो दिया, उनका गुस्सा अभी तक शांत नहीं हुआ है। आतंकी पाकिस्तान को तोड़ने के लिए शुरू किया गया ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। फिर भी, अबू धाबी में भारत-पाक क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। 14 सितंबर को भाजपा के मंत्रियों के बच्चे इसे देखने ज़रूर जाएँगे। यह सीधा-सीधा देशद्रोह है।"

आंदोलन का ऐलान

उन्होंने कहा, "इसके विरोध में शिवसेना (यूबीटी) महिला अघाड़ी रविवार को "सिंदूर रक्षा" आंदोलन करेगी। महाराष्ट्र की हज़ारों महिलाएँ घर-घर जाकर प्रधानमंत्री मोदी को सिंदूर भेजेंगी। सिंदूर के सम्मान में शिवसेना मैदान में है!" संजय राउत ने पहलगाम की बैसरन घाटी में हुई आतंकवादी घटना की भयावहता को दर्शाती एक वायरल तस्वीर भी शेयर की।

पहलगाम हमला और आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले में शामिल सभी आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने 28 जुलाई को मार गिराया था। आतंकवादी हमले के ठीक बाद, सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और हवाई हमलों में पाकिस्तान और पीओके में 100 से ज़्यादा आतंकवादियों को मार गिराया।

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद से ही विपक्षी दल भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच का विरोध कर रहे हैं। एशिया कप 2025 के तहत 14 सितंबर को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच एक मैच खेला जाएगा।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag