केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक भाषण के दौरान कहा कि उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है। उनके पास 200 करोड़ रुपये महीना कमाने का दिमाग है। वह अपने बेटों को आइडिया देते हैं।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पैसों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि उनके पास 200 करोड़ रुपये महीना कमाने का दिमाग है और वह अपने बेटों को आइडिया देते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि ईमानदारी से पैसा कहाँ से कमाया जा सकता है।
नितिन गडकरी ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उनके पास 200 करोड़ रुपये महीना कमाने का दिमाग है। वह दलाली नहीं करते, बल्कि अपने बेटों को आइडिया देते हैं। तकनीक के इस्तेमाल से विकास की अपार संभावनाओं का जिक्र करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उनकी कमाई भरपूर है।
उन्होंने कहा कि उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं है। उन्हें पता है कि ईमानदारी से पैसा कहाँ से कमाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मैं दलाली नहीं करता, मैं धोखाधड़ी नहीं करता, मुझे ईमानदारी से कमाना आता है, मैं अपने बेटों को आइडिया देता हूँ। मेरा बेटा ईरान से 800 कंटेनर सेब लाया और 1000 कंटेनर केले वहाँ भेजे।
जैविक कृषि उत्पादों की बिक्री पर भी बोले
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हम नागपुर में तीन-चार जगहों पर जैविक कृषि उत्पादों की बिक्री के लिए दुकानें उपलब्ध करा रहे हैं। मैं यह सब सिर्फ़ अपनी कमाई के लिए नहीं कर रहा, मेरी कोशिश है कि किसानों को इन प्रयोगों का फ़ायदा मिले, मेरी अच्छी-खासी कमाई है। मैं अपने बेटों को नए-नए आइडिया देता हूँ। मेरा बेटा ईरान से 800 कंटेनर सेब लाया और 1000 कंटेनर केले वहाँ भेजे।
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि तकनीक और वैकल्पिक खेती के इस्तेमाल से किसानों की स्थिति सुधरेगी। खाद्य उत्पादक होने के साथ-साथ उन्हें आइसोब्यूटेन यानी गैस ईंधन का उत्पादन भी करना होगा। गडकरी ने ये विचार कल एग्रोकाज़ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में व्यक्त किए।