-
सपा के कद्दावर नेता रमाकांत यादव को झटका, कोर्ट ने सुनाई सजा; जानें पूरा मामला
सपा विधायक रमाकांत यादव को कोर्ट ने सजा सुनाई है। रमाकांत यादव को एक साल के सश्रम कारावास और 3800 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
इस समय आजमगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। यहां कोर्ट ने सपा विधायक रमाकांत यादव को सजा सुनाई है। चक्का जाम मामले में कोर्ट ने रमाकांत यादव को सजा सुनाई है। आपको बता दें कि मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में चल रही थी। कोर्ट ने सपा विधायक रमाकांत यादव को एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा उन पर 3800 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। आपको बता दें कि साल 2006 में दीदारगंज थाने के सामने चक्का जाम किया गया था। बात न मानने पर रमाकांत यादव ने चक्का जाम कर दिया था। ऐसे में उन पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगा था।
दो आरोपियों की हो चुकी है मौत
इस पूरे मामले में लंबी सुनवाई चली। अब तक 6 गवाहों की गवाही भी हो चुकी है। इस मामले से जुड़े दो अन्य आरोपियों की मुकदमे की सुनवाई के दौरान मौत हो गई। ऐसे में सपा विधायक रमाकांत यादव को जेल की सजा सुनाए जाने के बाद राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। आपको बता दें कि रमाकांत यादव आजमगढ़ की फूलपुर सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। वह पहले आजमगढ़ से सांसद भी रह चुके हैं।
23 करोड़ की संपत्ति जब्त
आपको बता दें कि हाल ही में रमाकांत यादव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी और उनके परिवार के सदस्यों की 23 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली गई थी। रमाकांत यादव पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर अपराध के जरिए अपने और अपने परिवार के नाम पर यह संपत्ति अर्जित की है। अधिकारियों के मुताबिक, जिला प्रशासन ने अपराध जगत से अवैध रूप से अर्जित 23 करोड़ 42 लाख 81 हजार 400 रुपये की संपत्ति जब्त की है। रमाकांत यादव जिले में हुए एक जहरीली शराब कांड में आरोपी हैं और फतेहगढ़ जेल में बंद हैं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!