मेरठ में चल रही राम कथा में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि बच्चों को वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप और मंगल पांडे जैसा बनाएँ, बच्चों को सरस्वती विद्यालय भेजने का प्रयास करें।
उत्तर प्रदेश के मेरठ के विक्टोरिया पार्क में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की राम कथा चल रही है और इस कथा में उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है जो चर्चा का विषय बन गया है। रविवार को राम कथा के सातवें दिन स्वामी रामभद्राचार्य ने समाज और शिक्षा पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में बेटियों को देवी माना जाता है, जबकि अन्य धर्मों में उन्हें बच्ची कहा जाता है।
इस दौरान स्वामी रामभद्राचार्य ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हिंदू समाज को अपने बच्चों को कॉन्वेंट स्कूलों या मदरसों की बजाय संस्कृत विद्यालयों में पढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुस्मृति में जातियों का निर्माण किया गया था, लेकिन आज के राजनीतिक दलों ने उन्हें जातिवाद में बदल दिया है और इसे सत्ता हासिल करने का साधन बना लिया है।
इस्लाम में महिलाओं को कष्ट - रामभद्राचार्य
साथ ही, स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि इस्लाम में महिलाओं को कष्ट होता है, 25 बच्चे पैदा करना और फिर तीन तलाक देना। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को मदरसों और कॉन्वेंट स्कूलों में न भेजें, अपने बच्चों को वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप और मंगल पांडे जैसा बनाएँ, बच्चों को सरस्वती विद्यालय भेजने का प्रयास करें।
रामभद्राचार्य ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को छोटा पाकिस्तान बताया
इससे पहले, स्वामी रामभद्राचार्य ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को छोटा पाकिस्तान कहा था, जिस पर पहले ही विवाद शुरू हो गया था। इस मामले को लेकर विपक्ष भी हमलावर है, सपा नेताओं ने कहा कि वह देश तोड़ने जैसा बयान दे रहे हैं। वहीं, भाजपा नेताओं का कहना है कि यह उनका अपना बयान है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि वह कुछ नहीं कहेंगे क्योंकि अगर वह कुछ कहेंगे तो विवाद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह एक दिव्यांग व्यक्ति हैं और उनके लिए सम्मान है।