- 'NDA के विधायक खुद जनता को लूट रहे हैं' — CM सम्राट को तेजस्वी यादव की खुली चुनौती

तेजस्वी यादव ने बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने मैथिली ठाकुर, विशाल महासेठ और LJP(R) के कुछ विधायकों पर जमीन हड़पने, लूटपाट और अन्य अपराधों जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

बिहार में नई NDA सरकार को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। RJD के कार्यकारी अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और NDA विधायकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक लंबी पोस्ट में उन्होंने सरकार को निशाना बनाया। इसमें उन्होंने विशेष रूप से BJP विधायक मैथिली ठाकुर, उनके पिता रमेश ठाकुर और LJP(R) के कई विधायकों का नाम लिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इन मामलों पर स्पष्टीकरण मांगा है।

बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर हमला, कहा- इस सरकार से नाराज और गुस्से में है बिहार की जनता

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अब कोई सरकार नहीं बची है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के संरक्षण में NDA के विधायक और मंत्री अपराध कर रहे हैं। उन्होंने जमीन हड़पने, भ्रष्टाचार, जबरन वसूली, लूटपाट और हत्या जैसी घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार ने सारी हदें पार कर दी हैं।

**मैथिली ठाकुर और उनके पिता पर जमीन हड़पने के आरोप**
तेजस्वी ने BJP विधायक मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर पर दरभंगा के तरडीह ब्लॉक में सरकारी जमीन, सार्वजनिक सड़कों, अंतिम संस्कार/धार्मिक अनुष्ठान स्थलों और निजी भूखंडों पर कब्जा करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि प्रशासन ने भी इन कब्जों की पुष्टि की है। हालांकि, मैथिली ठाकुर पहले ही इन आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताकर खारिज कर चुकी हैं। प्रशासन ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर हमला, कहा- इस सरकार से नाराज और गुस्से में है बिहार की जनता

**विशाल महासेठ और चांदी लूटकांड का जिक्र**
तेजस्वी ने दरभंगा की एक घटना का भी जिक्र किया, जहां एक सर्राफा व्यापारी के ड्राइवर को गोली मार दी गई थी और लगभग 62 किलोग्राम चांदी व नकदी लूट ली गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस लूट में विशाल महासेठ शामिल थे। उन्होंने विशाल को BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का करीबी और राष्ट्रीय नेता नितिन नवीन का विश्वासपात्र बताया। इसके अलावा, उन्होंने 44,000 जिंदा कारतूस मिलने के मुद्दे को भी उठाया और हथियारों की तस्करी का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि बिहार में RSS से जुड़े लोगों—चंदन तिवारी, अभिषेक तिवारी, लल्टू कुमार और सरस कुमार—के पास से 44,000 जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं।

बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर हमला, कहा- इस सरकार से नाराज और गुस्से में है बिहार की जनता

LJP(R) विधायकों पर गंभीर आरोप
तेजस्वी ने NDA का हिस्सा रहे LJP(R) के कुछ विधायकों पर मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और भागलपुर में जमीन हड़पने और जबरन वसूली करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि डेहरी-डालमियानगर में नगर परिषद के एक अधिकारी की हत्या के मामले में एक विधायक का नाम सामने आया है। इसके अलावा, उन्होंने एक मंत्री पर दिल्ली के एक होटल में एक युवती के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। तेजस्वी ने इन मामलों पर NDA नेतृत्व से जवाब मांगा है। इन आरोपों को लेकर अब तक संबंधित नेताओं या सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al bursa escort bayan bursa escort antalya escort antalya bayan escort antalya escort bayan escort antalya grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet matbet giriş matbet matbet matbet giriş matbet matbet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet jojobet jojobet giriş kavbet kavbet giriş betsmove betsmove giriş romabet romabet giriş lunabet lunabet giriş jojobet jojobet giriş meritking meritking meritking giriş meritking giriş