पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक सदी से भी पुराने मंदिर को गिराने की घटना सामने आई है। खबरों के मुताबिक, यह काम कट्टरपंथियों ने किया, जो मंदिर की ज़मीन को पास के मदरसे में मिलाना चाहते थे।
पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न की खबरें लंबे समय से आती रही हैं। मानवाधिकारों के मामले में पाकिस्तान का रिकॉर्ड हमेशा से खराब रहा है और दुनिया इससे अच्छी तरह वाकिफ है। इसी बीच, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हिंदू समुदाय के उत्पीड़न की एक और खबर सामने आई है। आरोप है कि पास के मदरसे में ज़मीन मिलाने के लिए एक हिंदू मंदिर को गिरा दिया गया। अधिकारियों और अल्पसंख्यक संगठनों ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी।
**एक कट्टरपंथी संगठन पर आरोप**
मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर के ठीक बगल में एक मदरसा था। बताया जा रहा है कि कट्टरपंथियों ने मंदिर की ज़मीन को मदरसे में शामिल करने के लिए उसे गिरा दिया। 1,000 वर्ग मीटर में फैला यह मंदिर रोवाल100 से 125 साल पुराना था। यह लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर ना जिले के सिराज गांव में स्थित था। खबरों के मुताबिक, प्रतिबंधित कट्टरपंथी इस्लामी संगठन 'तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान' (TLP) से जुड़े लोगों पर इसे गिराने का आरोप है।
**सरकार का दावा: मंदिर अपने आप गिरा**
वहीं दूसरी ओर, पाकिस्तान सरकार का कहना है कि भारी बारिश के कारण मंदिर अपने आप गिर गया। हालांकि, चश्मदीदों का कहना है कि बाद में मौके से धातु का शिखर, अन्य सामान और मलबे से ईंटें तक हटा दी गईं। हिंदू समुदाय के नेताओं ने इस ऐतिहासिक मंदिर को गिराए जाने की निंदा की है और सरकार से इसके पुनर्निर्माण का आदेश देने की मांग की है।
**नेताओं और अधिकारियों ने क्या कहा?**
स्थानीय हिंदू समुदाय के नेता रतन लाल ने कहा, "ज़िला प्रशासन और 'इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड' (ETPB) मंदिर की जगह को सुरक्षित करने और कथित कब्ज़ेदारों को हटाने के लिए ज़रूरी कदम उठाने में नाकाम रहे। नतीजतन, आखिरकार मंदिर को गिरा दिया गया।" वहीं, ETPB के अधिकारी राणा इफ़्तिखार ने दावा किया कि भारी बारिश के कारण मंदिर गिर गया। उन्होंने कहा, "हमारे रिकॉर्ड में कोई मंदिर दर्ज नहीं है; हालांकि, यह बहुत पुराना मंदिर था - जो 100 से 125 साल से भी ज़्यादा पुराना था।