- बसपा का कैडर बनाने पर ब्रेक, अब चुनावी युद्ध में 'हाथी' को उतारने से पहले बनेगी नई 'सेना'

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बसपा ने अपनी रणनीति में फिर बदलाव किया है। पार्टी मुखिया और पूर्व सीएम मायावती के जन्मदिन पर शुरू किए गए कैडर बनाने के काम पर ब्रेक लगा दिया गया है। 2007 के बाद शुरू हुए कैडर कैंप के द्वारा बसपा दलित वोटों को लामबंद करने में जुटी थी। मगर, निकाय चुनाव परिणामों से मिले झटके बाद ‘हाथी’ को चुनावी युद्ध में उतारने से पहले पार्टी ने मजबूत सेना तैयार करने खाका खींचा है। 


नगर निकाय चुनाव में करारी हार के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने 18 मई को पदाधिकारियों संग समीक्षा बैठक की थी, इसमें मंडल प्रभारी, जिला अध्यक्ष, विधान सभा अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारियों संग हार की समीक्षा की। इसके बाद वोट हमारा, राज तुम्हारा’ का नया नारा देकर संगठन को धार देने के निर्देश दिए थे। 


लखनऊ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी ने कहा कि अब जून से अगस्त तक सेक्टर से बूथ लेवल तक संगठन को मजबूत करने पर काम होगा। इस दौरान पार्टी 10 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करेगी। राज्य में 1 लाख 74 हजार 359 बूथ हैं। बसपा का प्लान है हर बूथ पर 5 सदस्यों की कमेटी बनाना है। इसके द्वारा वह 8 लाख 71 हजार 795 कार्यकर्ताओं की फौज गठित करेगी। वहीं 10 बूथ पर एक सेक्टर कमेटी बनेगी। प्रदेश में करीब 17 हजार 435 सेक्टर कमेटी बनेंगी। 


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag