- साइबर अटैकर्स अब बच नहीं सकते

साइबर अटैकर्स अब बच नहीं सकते

भोपाल । मप्र पावर मैनेजमेंट कंपनी के साफ्टवेयर व वेबसाइट पर हुए रैंसमवेयर अटैक को लेकर मध्यप्रदेश साइबर सेल की टीम सक्रीय हो गई है। पूरे मामले की गहनता से पड़ताल के लिए बुधवार को भोपाल मुख्यालय से तीन सदस्यों की टीम बनाकर फारेंसिक जांच के लिए जबलपुर भेजा गया। जहां उन्होंने रैंसमवेयर अटैक से संबंधित विभिन्न पहलूओं के साक्ष्य जुटाएं। कुछ हार्डवेयर संबंधी जांच और साथ ही फारेंसिक टीम की ओर से उन डिवाइस की भी गहनता से जांच की गई जहां उन्हें शक था कि यहां से वायरस एंटर हो सकता है।


अटैकर पुलिस की गिरफ्त से अभी भी दूर
पूरे मामले को लेकर जबलपुर साइबर सेल के एसपी लोकेश सिन्हा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच चल रही है। बुधवार को भोपाल से आई फारेंसिक टीम ने भी जांच की है। वहीं सिन्हा ने बताया कि अभी तक रैंसमवेयर अटैक करने वालों की लोकेशन ट्रैस नहीं हो पाई है। जिसका पता लगाने में लगातार टीम जुटी हुई है। राहत की बात यह है कि अभी तक सभी डेटा सुरक्षित है।


यह भी जानिये .............

अब फॉरेंसिक टीम करेगी साइबर अटैकर्स का खुलासा
अटैक करने वालों नहीं की है कोई खुलकर डिमांड
कुछ तथ्य सामने आ रहे थे कि अटैकर क्रिप्टो के जरिए कुछ पैसे की भी डिमांड कर रहे हैं। जिसके जवाब में एसपी लोकेश सिन्हा ने बताया कि अमूमन ऐसे रैंसमवेयर अटैकर कुछ डिमांड जरूर करते हैं। लेकिन इस प्रकरण में अभी तक कोई खुलकर डिमांड नहीं की गई है। और जहां तक सवाल डाटा का है तो डाटा पूर्णरूप से सुरक्षित है।


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag