-
इस हसीना संग रिलीज होते-होते रह गईं दो फिल्में, सुनील शेट्टी को आज भी है अफसोस, बोले- 'ये मेरा दुर्भाग्य था'
मुंबई। बालीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने अपने दौर की लगभग हर खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ काम किया है, लेकिन उन्हें आज भी इस बात का बहुत अफसोस है कि उनकी ऐश्वर्या राय के साथ दो फिल्में कभी सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पाईं.ऐश्वर्या राय के साथ काम करना हर एक्टर का सपना होता है।
ऐसा ही सपना सुनील शेट्टी ने भी संजोया था, लेकिन ये कभी पूरा नहीं हो पाया।कुछ समय पहले सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद खुलासा किया था कि उन्होंने ऐश्वर्या राय के साथ दो फिल्मों में काम किया था, लेकिन दुर्भाग्यवश वे फिल्मों कभी रिलीज नहीं हो पाईं सुनील शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म बलवान से की थी, जिसमें दिवंगत एक्ट्रेस दिव्या भारती उनकी हीरोइन बनीं।ये फिल्म साल 1992 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी
।हालांकि, इस फिल्म के बाद सुनील शेट्टी की कई मूवीज़ ऐसी रहीं, जो थिएटर्स तक नहीं पहुंच पाई।इसमें ऐश्वर्या राय के साथ उनकी दो फिल्में भी शामिल हैं, जिनके टाइटल ‘हम पंक्षी एक डाल के’ और ‘राधेश्याम सीताराम’ हैं.एक बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी ने ऐश्वर्या राय के साथ अपनी इन फिल्मों की रिलीज हो पाने पर अफसोस जाहिर किया और कहा कि, ‘मैंने दुनिया की खूबसूरत लड़की के साथ दो फिल्में की, लेकिन वो रिलीज नहीं हो पाई तो ये मेरा दुर्भाग्य था.’
सुनील शेट्टी बहुत जल्द फिल्म हेरा फेरी 3 में नजर आएंगे।बड़े पर्दे पर एक बार फिर परेश रावल और अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी की तिकड़ी दिखेगी।इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।अब देखना है कि तीसरी फिल्म हेरा फेरी 3 क्या कमाल दिखा पाती है। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी पिछले कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और वह अपने फैंस को लगातार एंटरटेन कर रहे हैं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!