- Vande Bharat Express: भोपाल पहुंचा वंदे भारत ट्रेन का रैक, रानी कमलापति स्‍टेशन से जबलपुर के लिए ट्रायल होगा,

Vande Bharat Express: भोपाल पहुंचा वंदे भारत ट्रेन का रैक, रानी कमलापति स्‍टेशन से जबलपुर के लिए ट्रायल होगा,

 पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
भोपाल। मध्यप्रदेश की दूसरी वंदे भारत ट्रेन का रैक भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर पहुंच गया है। यह ट्रेन रानी कमलापति (आरकेएमपी) से शुरू होकर जबलपुर तक जाएगी। ट्रेन 260 किलोमीटर का सफर तय करेगी। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को रानी कमलापति स्टेशन से दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें से एक ट्रेन जबलपुर और दूसरी ट्रेन इंदौर जाएगी। इसे लेकर रानी कमलापति स्टेशन पर तैयारियां चल रही हैं।

Vande Bharat Express: भोपाल पहुंचा वंदे भारत ट्रेन का रैक रानी कमलापति  स्टेशन से जबलपुर के लिए ट्रायल होगा पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी - Vande  Bharat Express ...
इस रैक में कुल 14 एसी चेयरकार और 2 एग्जीक्यूटिव क्लास कोच हैं। इसमें 1128 सीट यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी। हालांकि, पश्चिम मध्य रेलवे ने अभी तक ट्रेन का आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया है। रेलवे के आला अधिकारी दो दिन से स्टेशन का दौरा कर रहे हैं। डीआरएम ने भी रविवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

MP पहली वंदे भारत ट्रेन का रैक पहुंचा भोपाल रानी कमलापति से 745 घंटे में  पहुंचाएगी दिल्ली; जानिए सबकुछ - vande bharat train Bhopal to New delhi
यह हो सकता है किराया
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन के किराए और हॉल्ट को लेकर अभी तक आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। इंदौर से रानी कमलापति का किराया करीब 700 से अधिक एसी चेयर कार का और एग्जीक्यूटिव का किराया 1000 हो सकता है। जबलपुर से रानी कमलापति का एसी चेयर का किराया करीब 750 और एग्जीक्यूटिव का किराया 1150 हो सकता है। बताया जा रहा है कि रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार ही इसका शेड्यूल फिक्स होगा। यह दोनों ट्रेने कनेक्टिंग ट्रेन के रूप में भी चल सकती हैं।

रानी कमलापति से 7.45 घंटे में पहुंचाएगी दिल्ली; 1 अप्रैल को PM दिखा सकते  हैं हरी झंडी | Walking at a speed of 91.35 will reach Delhi in 7.45  minutes, return at
आज हो सकता है जबलपुर का ट्रायल
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 20 जून को इस रैक का ट्रायल जबलपुर के लिए हो सकता है। बताया जा रहा है। इससे पहले रानी कमलापति से निजामउद्दीन जाने वाली वंदे भारत का ट्रायल आगरा तक के लिए किया गया था। दूसरा रैक भी 1-2 दिन में रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगा।

रानी कमलापति से 7.45 घंटे में पहुंचाएगी दिल्ली; 1 अप्रैल को PM दिखा सकते  हैं हरी झंडी | Walking at a speed of 91.35 will reach Delhi in 7.45  minutes, return at
इधर, इंदौर-जबलपुर में भी तैयारियां शुरू
इंदौर से जबलपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन के लिए रतलाम रेल मंडल पूरी तैयारियां कर चुका है। ट्रेन के रखरखाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह ट्रेन उज्जैन के रास्ते से भोपाल आएगी और फिर यहां से जबलपुर के लिए जाएगी। इसके अलावा भोपाल में संत हिरदाराम नगर पर भी रेलवे ट्रेन को हॉल्ट दे सकता है।


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag