-
अमेरिकी संसद के संबोधन के लिए पीएम मोदी को मंच तक लेकर जाएंगे श्री थानेदार, जानें कौन है यह 'चौकीदार'
न्यूर्याक । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की सरजमीं पर पहुंच चुके हैं। अमेरिका के दौरे पर, तब पीएम मोदी पहले भी गए हैं। लेकिन उनका ये पहला राजकीय दौरा है। इसलिए ये दोनों देशों के लिए काफी अहम माना जा रहा है। न्यूयॉर्क में पीएम मोदी बुधवार शाम 5:30 में योग भी करने वाले हैं। दूसरी बार वहां यूएस कांग्रेस को भी संबोधित करने जा रहे हैं।
जब अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए पीएम मोदी पहुंचेंगे तब उस समय भारतीय अमेरिकी सांसद थानेदार उन्हें मंच तक लेकर जाएंगे। डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता थानेदार संसद में मिशिगन के 13वें ‘कांग्रेसनल जिले’ का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने 22 जून को प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में आयोजित राजकीय रात्रिभोज के लिए भी आमंत्रित किया है।
थानेदार ने कहा कि मैं गरीबी में पला-बढ़ा और एक सपने के साथ अमेरिका आया। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैंने अमेरिका को लेकर अपने सपने को पूरा किया। अमेरिका प्रवासियों का देश है, यह अवसरों की भूमि है और यह विविधता हमारे देश को मजबूत बनाती है। उन्होंने अमेरिका और भारत के बीच मजबूत संबंधों के समर्थन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। उन्होंने बताया कि पिता के रिटायरमेंट के बाद परिवार को मदद करने के लिए 14 साल की उम्र में ही उन्हें कई तरह के काम करने पड़े। पिता की मौत के बाद उन्होंने चौकीदार की भी जॉब की।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!