- अमेठी जिले के चौधीपुर में 15 दिन पुराना कंकाल मिला, पहचान में जुटी पुलिस

अमेठी जिले के चौधीपुर में 15 दिन पुराना कंकाल मिला,  पहचान में जुटी पुलिस

अमेठी। अमेठी जिला में कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में यह कंकाल बताया जा रहा है। हालांकि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने भेज दिया और कंकाल की पहचान में जुटी गई है।


जानकारी के मुताबिक जिले के जगदीशपुर थानाक्षेत्र से गुजरने वाले चौधीपुर से आनंद नगर लिंक मार्ग स्थित नाला के समीप बुधवार को कंकाल पड़ा मिला। कंकाल देख लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों की मानें तो कंकाल 15 दिन पुराना है। साथ ही कंकाल के पास से मिले साड़ी, पर्स में 700 से 800 रुपए भी मिले जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है।

यहे भी जानिये................................


मामले पर जगदीशपुर कोतवाली इंचार्ज प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आस-पास के साथ अन्य जिलों से संपर्क कर गुमशुदा महिलाओं की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। मिले हुए कंकाल का पोस्टमॉर्टम होने के साथ ही पहचान होने के बाद सही कारणों का पता चलेगा जिसके बाद बाद पूरे मामले पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पहचान के लिए कंकाल के पास मिले सामानों को सुरक्षित रखा है।



Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag