-
दालों के दाम छू रहे आसमान, एक महीने में 120 रुपए से बढ़कर 155 रुपए किलो तक पहुंचे.
नई दिल्ली। पिछले एक महीने में दालों के दाम तेजी से बढ़े है। दालों के साथ तड़का लगाना भी महंगा हुआ है। दाल और जीरे की महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। जीरे के दाम में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है तो अरहर की दाल में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है। 1 महीने में सबसे अच्छी गुणवत्ता वाली दाल के दाम 120 से बढ़कर 155 प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
अरहर की दाल 35 रुपए किलो तक महंगी हो गई है। काबुली चना भी महंगाई हो गया है। इसमें 20 रुपए की तेजी आई है। उड़द काली और धुली दाल पर भी 10 की तेजी आई है। वहीं दूसरी दालों में राजमा चने की दाल के दाम स्थिर होने की बात है। मसूर और मलका के दाम कम हुए हैं।
डेढ़ महीने पहले मसूर 120 रुपए किलो थी लेकिन अब 90 रुपए किलो तक बिक रही है। मलका भी सस्ती हो गई है। 110 रुपए किलो बिकने वाली मलका 80 तक पहुंच गई है। दालों पर 30 रुपए की गिरावट से अरहर, उड़द, काबुली चना की महंगाई की भरपाई कर रही है। अरहर की अच्छी गुणवत्ता वाली दाल पहले 120 रुपए किलो मिलती थी जो अब 155 रुपए किलो है।
वही अरहर की अच्छी गुणवत्ता वाली दाल 90 रुपए की मिलती थी जो अब 120 रुपए किलो है। उड़द की दाल पहले 100 रुपए किलो मिलती थी। अब 110 रुपए किलो मिल रही है। ---
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!
Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php:185
Stack trace:
#0 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php(185): trim()
#1 /home/webhutor/dainikbejodratna.com/news-details.php(953): include('/home/webhutor/...')
#2 {main}
thrown in /home/webhutor/dainikbejodratna.com/include/footer.php on line 185