- पोस्टर पर भड़के कमलनाथ बोले,आज तक किसी ने उंगली नहीं उठाई, तीन साल से सत्ता में कार्रवाई क्यों नहीं की

पोस्टर पर भड़के कमलनाथ बोले,आज तक किसी ने उंगली नहीं उठाई, तीन साल से सत्ता में कार्रवाई क्यों नहीं की

भोपाल। भोपाल में वांटेड और करप्टनाथ के पोस्टर लगाने पर पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मेरे 47 साल के राजनीतिक जीवन में अब तक किसी ने उंगली नहीं उठाई। यदि मेरे खिलाफ मामले है तो तीन साल से भाजपा सत्ता में है, अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की।

सत्ता गिरने के बाद पहली बार बोले कमलनाथ- "खरीद-फरोख्त के साथ नहीं बनाना  चाहते थे सरकार" - MP Breaking News
पीसीसी में पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि मेरे राजनैतिक जीवन में आज तक किसी ने उंगली नही उठाई। हमारी सरकार रही है। यदि हमने कोई भ्रष्टाचार किया है तो तीन साल से भाजपा सत्ता में है। अब तक कार्रवाई कयों नहीं की। उन्होंने कहा कि भाजपा निचले स्तर की राजनीति कर रही है। इनको शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे भाजपा के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। भाजपा को मेरे खिलाफ कुछ बोलने को नहीं मिला तो इस तरह पोस्टर लगाने में लगे हैं। 

यहे भी जानिये.........................


यदि भाजपा ने पोस्टर लगाए है तो खुलकर क्यों नहीं बोलते है कि हमने लगाए है। हम तो जनता के बीच जा रहे है। और भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर कर रहे है। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर मंत्रालय तक भ्रष्टाचार चल रहा है। उनका नारा है पैसा दो काम कराओ।


भाजपा छोडऩे की बुलेट ट्रेन चल रही हैं
कमलनाथ ने कहा कि देश में यदि कोई सबसे बड़ा भ्रष्ट राज्य है तो मध्यप्रदेश है।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सबसे भ्रष्ट है। वह मुझे नीचा दिखाना चाहते है, लेकिन इस तरह मुझे नीचा नहीं दिखा पाएंगे। उन्होंने भाजपा नेताओं के पार्टी छोडऩे पर कहा कि वहां भाजपा छोडऩे की बुलेट ट्रेन चल रही है। प्रदेश में एक भी ऐसा जिला नहीं है, जहां भाजपा नेता परेशान नहीं है।  


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag