- पुजारा टीम के बड़े खिलाड़ी उन्हें ड्रॉप नहीं आराम दिया गया होगा : हरभजन

पुजारा टीम के बड़े खिलाड़ी उन्हें ड्रॉप नहीं आराम दिया गया होगा : हरभजन

मुंबई। वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान किया गया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार के बाद चयनकर्ता ने कठिन फैसले लेकर कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया है। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम चेतेश्वर पुजारा का है। हालांकि, पुजारा को ड्रॉप करने का फैसला भारत के कई पूर्व क्रिकेटर्स को रास नहीं आया है। सुनील गावस्कर के बाद हरभजन सिंह भी पुजारा के पक्ष में उतरकर बयान दिया हैं। 

Hope It's A Rest Given To Cheteshwar Pujara Rather Than Getting Him Dropped  Says Harbhajan Singh | IND Vs WI: पुजारा के बाहर होने पर हरभजन सिंह का बड़ा  बयान- 'उम्मीद करता
भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह का कहना है कि पुजारा इस टीम की रीढ़ की हड्डी हैं और उन्हें उम्मीद है कि टेस्ट स्पेशलिस्ट बैटर को ड्रॉप नहीं, बल्कि आराम दिया गया हो। उन्होंने कहा, पुजारा नहीं हैं, इस बात से मैं चिंतित हूं। वह भारतीय टीम के एक बड़े प्लेयर हैं। उम्मीद है कि उन्हें भी ब्रेक दिया गया होगा और वह ड्रॉप नहीं हुए हैं। पुजारा इस टीम की रीढ़ की हड्डी हैं। अगर आप उन्हें ड्रॉप कर रहे हैं, तब बाकी बल्लेबाजों की भी औसत कुछ खास नहीं है।

पुजारा टीम की रीढ़ की हड्डी, एक जैसा हो सभी के लिए बेंचमार्क', टेस्ट  स्पेशलिस्ट को ड्रॉप करने पर भड़के हरभजन - Harbhajan Singh is not happy with  Cheteshwar Pujara ...
भज्जी ने कहा, हर खिलाड़ी के लिए बेंचमार्क एक जैसा होना चाहिए, इससे फर्क नहीं पड़ता है कि वह कितना बड़ा खिलाड़ी है। अगर आप पुजारा को अहम खिलाड़ी नहीं मान रहे हैं, तब इस सोच से बाकी खिलाड़ी भी अहम नहीं हैं। उनके करियर को लेकर सवाल नहीं खड़े किए जाने चाहिए। भारत ने ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीती।

वनडे और टेस्ट टीम का किया एलान, हरभजन ने कहना- "पुजारा टीम की रीढ़ की  हड्डी"....

 वहीं, इंग्लैंड में भी जीत का परचम लहराया और हर जगह जहां टीम अच्छा खेली वहां पर पुजारा का प्रदर्शन जोरदार रहा। उन्होंने पिछले एक से डेढ़ साल में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन आप बाकी बैटर्स को भी देखिए। इसके बाद सिर्फ एक प्लेयर पर सवाल उठाना सही नहीं है।

यहे भी जानिये.........................

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag