- कांग्रेस के प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला

कांग्रेस के प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला

दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया सहित अन्य वरिष्ठ नेता भोपाल में आयोजित धरना-प्रदर्शन में हुये शामिल
- जिला कांग्रेस भोपाल ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ राज्यपाल महोदय को सौंपा ज्ञापन
भोपाल । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर आज प्रदेश भर में जिला कांग्रेस द्वारा जिलांे मुख्यालयों पर भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किये गये। वहीं प्रदेश के सभी जिलांे में धरना-प्रदर्शन में प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण शामिल हुये तो वहीं मण्डला मंे कमलनाथ धरना प्रदर्शन में शामिल हुयें जहां उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया।



राजधानी भोपाल में आयोजित धरना-प्रदर्शन को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। कांग्रेस नेताओं ने भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल महोदय को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टचार सहित अन्य मुद्दांे को लेकर ज्ञापन सौंपा।  
कांग्रेस नेताओं ने विगत माह उज्जैन महाकाल लोक में हुये भ्रष्टाचार और घोटालों से निर्मित सप्त ऋषियों की मूर्तियां हल्के आंधी-तूफान से गिरकर खंडित हो जाने, विगत 12 जून को प्रदेश के सतपुड़ा भवन में घंटों तक आग लगी रहने और हजारों सरकारी दस्तावेजों के जलकर खाक हो जाने पर सरकार द्वारा अग्निकांड की निष्पक्ष जांच नहीं होने, 


प्रदेश भर में व्यापक पैमाने पर हो रही बिजली कटौती, भीषण गर्मी में किसान एवं आमजनों को हो रही परेशानी, उचित मूल्य नहीं मिलने, खाद-बीज का संकट, प्रदेश में व्याप्त भीषणतम भ्रष्टाचार, भाजपा सरकार में व्याप्त घोटाले, बढ़ती महंगाई, रसोई गैस, डीजल-पेट्रोल के दामों में भारी वृद्धि, बेरोजगारी, किसानों, महिलाओं और अबोध बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार आदि मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला।

यहे भी जानिये.........................


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शिवराज सरकार ने धोखे, छल, कपट की राजनीति कर इन 18 वर्षों में केवल जनता को ठगने का काम किया है। भाजपा सरकार द्वारा लगातार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को परेशान और प्रताड़ित किया जा रहा है। भाजपा सरकार के पापों का घड़ा अब भर गया है। प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार से ऊब चुकी है, जनता ने इस सरकार को हटाने का पूरी तरह मन बना चुकी है।    


 वहीं अभा कांग्रेस के महासचिव प्रभारी मप्र जे.पी. अग्रवाल ग्वालियर, डॉ. गोविंद सिंह उज्जैन, विवेक तन्खा और संजय कपूर जबलपुर, अरूण यादव बुरहानपुर, अजयसिंह राहुल भैया सीधी, सज्जन सिंह वर्मा देवास में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल हुये।  
राजधानी भोपाल में पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, विधायक आरिफ मसूद, कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह, चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, सै. साजिद अली, जे.पी. धनोपिया, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, कैलाश मिश्रा, अरूण श्रीवास्वत, श्रीमती आभा सिंह, गुरमीत सिंह मंगू, जितेन्द्र ंिसंह बघेल, जितेन्द्र डागा, अमित शर्मा, भूपेन्द्र गुप्ता, अवनीश बुंदेला, आनंद तारण, जितेन्द्र मिश्रा, राजकुमार सिंह, आनंद जाट, प्रशांत गुरूदेव, राहुल राठौर, संतोष कंसाना, मोनू सक्सेना, गुड्डू चौहान, रविन्द्र साहू झूमरवाला, राजलक्ष्मी नायक, शीतल मालवीय, अनीसखान गुड्डू, सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।  


Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag