- मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की जायें
मुरैना । आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 को राजस्व, पुलिस अधिकारी स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करायें। यह निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित अस्थाना ने शुक्रवार को आयोजित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मुरैना में बैठक के दौरान राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को दिये। बैठक में पुलिस अधीक्षक शेलेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एलके पाण्डेय सहित समस्त एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एसडीओपी, थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी, आबकारी अधिकारी, आरटीओ एवं चुनाव से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
ये भी जानिए................
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अस्थाना ने कहा कि राजस्व, पुलिस अधिकारी आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करायें। उन्होंने वल्नरेवल एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का चिन्हांकन 7 दिवस के अन्दर करने के निर्देश दिये। राजस्व एवं पुलिस अधिकारी मतदान केन्द्रों का संयुक्त रूप से प्रतिदिन भ्रमण करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सूचना तंत्र को मजबूर रखें। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर खिड़की, जाली, रैम्प, सड़क मार्ग, लाईट, पानी की व्यवस्था, छाया, शौचालय आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।