-
रोटरी प्रोफेशनल्स की नई टीम ने क्रिएट होप इन द वर्ल्ड थीम पर शपथ ग्रहण की -
इन्दौर। रोटरी क्लब ऑफ इन्दौर प्रोफेशनल्स के नए पदाधिकारियों का शपथ विधि समारोह द ग्रैंड ट्रेडीशन के सभागृह में आर.आई. डिस्ट्रिक्ट 3040 की गवर्नर रितु ग्रोवर, रो. अशोक तांतेड एवं रो. वीरेंद्र व्यास सहित पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर्स की गरिमापूर्ण मौजूदगी में संपन्न हुआ।
नए अध्यक्ष रो. विवेक तांतेड, सचिव रो. हरप्रीतसिंह ओबेराय सहित टीम ने रोटरी की अंतर्राष्ट्रीय थीम क्रिएट होप इन द वर्ल्ड को साकार करने की दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ शपथ ग्रहण की। शपथ अधिकारी रो. अशोक तांतेड, क्लब के नए अध्यक्ष रो. विवेक तांतेड, पूर्व अध्यक्ष रो. रिंकेश शाह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
गवर्नर रितु ग्रोवर ने रोटरी इन्दौर प्रोफेशनल्स को पूरे डिस्ट्रिक्ट में विशिष्ट पहचान बनाने और समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी एवं कुछ नया सार्थक करने का आह्वान किया। सचिव रो. हरप्रीतसिंह ओबेरॉय ने आगामी कार्यक्रमों का ब्यौरा दिया। समारोह में अन्य रोटरी क्लब्स के सदस्य एवं पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!