-
पटवारी परीक्षा मामले में गमाई राजनीति, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
खरगोन । प्रदेश में पटवारी चयन परीक्षा परिणामो पर लगातार विवाद गहराता जा रहा है। परीक्षार्थियों के साथ ही राजनीतिक संगठन भी इस मामले में सरकार पर निशाना साध रहे है। शुक्रवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कलेक्टर कार्यालय पहुंचे पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में बताया की प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेरोजगार युवाओ के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है,
जिसका ताजा उदाहरण पटवारी परीक्षा घोटाला है। जिसमें होनहार युवाओ के साथ धोखा किया गया। ग्वालियर के एक बंद पड़े कालेज को परीक्षा केंद्र बना कर षडयंत्र पूर्वक सात छात्र टाँपर सूची में आना अपने आप में संदेह पैदा करता है। जहाँ छात्र प्रतियोगी परीक्षाओ के लिए वर्षो तक मेहनत करते है वही प्रदेश की भाजपा सरकार की नाक के निचे पटवारी परीक्षा जैसे घोटालो को अंजाम दिया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!