अलीगढ। दीन दयाल अस्पताल में 24 घंटे बीतने के बाद भी आईसीयू नंबर चार की बिजली व्यवस्था सही नहीं हो सकी है। बिजली कर्मचारियों को मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। शुक्रवार को कर्मचारी नए केबल डालने की जद्दोजहद में लगे रहे। मरीजों को कोविड काल में बनाए गए पीडियाट्रिक आईसीयू यानि पीकू में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में गुरुवार की रात को गर्मी और ओवरलोडिंग के कारण केबिल फूंकने के कारण आईसीयू वार्ड में अफरा-तफरी मच गई थी। इसके अलावा इमरजेंसी और अन्य वार्डों में बिजली की समस्या पैदा हो गई। गनीमत रही कि इनवर्टर के कारण वार्डों में अंधेरा नहीं हुआ।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दीनदयाल अस्पताल की बिजली विक्रम कॉलोनी बिजली घर से मिल रही है। विक्रम कॉलोनी बिजलीघर ओवरलोड चल रहा है, जिसके कारण आएदिन परेशानियां उत्पन्न हो रही है। तेज गर्मी के कारण अस्पताल का भी लोड बढ़ता चला जा रहा है, जिससे अस्पताल की केबल फुंक गई। सीएमएस डीडीयू डॉ. राजेश्वर ने बताया कि मरीजों को कोविड काल में बने पीकू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। किसी मरीज को कोई हताहत नहीं हुई है। सभी मरीज वेंटिलेटर पर सामान्य हैं। बिजली कर्मचारियों द्वारा नए केबल डालने का कार्य किया जा रहा है। केबल शुक्रवार रात तक बिजली आपूर्ति को पूरा कर लिया जाएगा। शनिवार से मरीजों को चार नंबर आईसीयू में भर्ती किया जाएगा।
ओपीडी से डॉक्टरों का नदारद होना आएदिन की बात हो गई है। शुक्रवार को भी डॉक्टर ओपीडी छोड़कर गायब रहे। मेडिसिन विभाग के कमरा नंबर 8 और 10 में सिर्फ डॉक्टर नजर आए, वहीं 5, 6, 7 और 11 में कोई डॉक्टर नजर नहीं आया। मरीजों को लाइन में खड़ा होकर घंटों इंतजार करना पड़ा। दवा काउंटर एक ही खुलने के कारण मरीज दवा लेने के लिए परेशान रहे। ईसीजी की व्यवस्था हैल्थ एटीम मशीन द्वारा की गई है, लेकिन हैल्थ एटीएम मशीन ईसीजी भी खराब नजर आई। अस्पताल में पार्किंग की सही व्यवस्था नहीं होने कारण इमरजेंसी तक एंबुलेंस को पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!