-
जैन समाज की महिलाओं ने सावन गीतों के साथ मनाई खुशियां.
- पर्यावरण की रक्षा का लिया संकल्प
भोपाल। हम सब ने यह ठाना है मां प्रकृति को हरा भरा बनाना है...... पंक्तियों के साथ जैन समाज की महिला मित्र मंडली की सदस्यों ने आर एम हाउस गुर्जर पुरा चौक में एकत्रित होकर सावन की खुशियां मनाई। कार्यक्रम की होस्ट श्रीमती रेखा मनीषा आरएम ने बताया कि हरे वस्त्रों के साथ सभी ने एक दूसरे को पौधे वितरित किए और सावन के गीतों पर नृत्य कर खुशियां मनाई। पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। प्रकृति की अनमोल संपदा जो हमारी जीवन रेखा है। पेड़ पौधों और वन के महत्त्व पर विभिन्न सुझावों के साथ संगोष्ठी की। इस अवसर पर श्रीमती रेखा मनीषा आर एम, नमिता, विनीता, विमला, श्रुति, बबीता, प्रतिभा, संध्या, अंकिता, राखी, मोनिका, योगिता, साधना, प्रीति, कीर्ति, और नेहा सहित अनेक महिलाएं मौजूद थी।