- हाईकोर्ट में कहा,50 करोड़ लेकर विधायक़ी से इस्तीफा दिया जज्जी ने

हाईकोर्ट में कहा,50 करोड़ लेकर विधायक़ी से इस्तीफा दिया जज्जी ने

ग्वालियर । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद रोशन सिंह यादव ने, एक ऐसा बयान दिया है। जिससे भाजपा विधायक की मुसीबत बढ़ना तय माना जा रहा है। रोशन सिंह यादव ने 20 जुलाई को हाईकोर्ट में अपने बयान में कहा है, अशोक नगर के विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने 2018 में चुनाव जीतने के बाद 50 करोड़ रुपए लेकर कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। 

बीजेपी नेता ने कोर्ट में किया बड़ा खुलासा, बोले- विधायक जजपाल जज्जी ने 50  करोड़ रुपये लेकर दिया था पद से इस्तीफा, लेकिन मैंने... - Bharat Express  Hindi
बाद में उसने अपने बयान में सुधार करते हुए कहा, कि जजपाल के खिलाफ कोई एफआईआर इसके चलते उसके द्वारा दर्ज नहीं कराई गई। 
उल्लेखनीय है, 2018 में जजपाल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट पर उन्हें भाजपा के लड्डू राम कोरी को हराया था। 2020 में वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ गये थे। भाजपा की टिकट में उन्होंने फिर चुनाव जीता। उनके अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र को फर्जी बताते हुए चुनाव निरस्त करने की मांग, याचिका में की गई है। इस पर हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है। 
 ये भी जानिए..................
फर्जी जाति प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ा, कोर्ट ने दिए भाजपा विधायक जसपाल सिंह  उर्फ जज्जी पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश, विधायकी भी होगी खत्म ...
रोशन सिंह यादव का यह बयान भाजपा के लिए शर्म का कारण बन सकता है। कांग्रेस लंबे समय से भाजपा के ऊपर आरोप लगाती रही है, कि विधायकों से दलबदल कराने के लिए करोड़ों रुपया विधायकों को दिए गए हैं। इस मामले की सुनवाई अभी चल रही है। 

फर्जी जाति प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ा, कोर्ट ने दिए भाजपा विधायक जसपाल सिंह  उर्फ जज्जी पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश, विधायकी भी होगी खत्म ...

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag