- वर्क फ्रॉम होम के लिए कम वेतन लेने को तैयार कर्मचारी

वर्क फ्रॉम होम के लिए कम वेतन लेने को तैयार कर्मचारी

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के दौरान शुरू हुआ वर्क फ्रॉम होम का कल्चर तेजी से बढ़ा है। आलम यह है कि अब लोग ऑफिस जाने के बजाय घर से काम करने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इतना ही नहीं बड़ी संख्या में कर्मचारी इस लचीली व्यवस्था को वेतन से ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इसके साथ ही कार्यालय की जगह घर या किसी अन्य स्थान से काम करने की अनुमति देने से कंपनियों को प्रतिभावान कर्मचारी पाने और उन्हें कंपनी में बनाए रखने में मदद मिल रही है।

Work From Home: इस सेक्टर में बढ़ रहा है वर्क फ्रॉम होम का चलन.. किस तरह हो  रहे और भी फायदे? | work from home trend is increasing in this sector know
 एक सर्वेक्षण के अनुसार, दो-तिहाई लोगों ने मिलीजुली व्यवस्था या रिमोट वर्किंग को प्राथमिकता दी है। इनमें से 71 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना है कि उन्होंने नौकरी खोजते समय घर से काम करने की आजादी, काम के घंटों में लचीलापन और आवश्यकतानुसार ब्रेक लेने की सुविधा को प्राथमिकता दी। सर्वेक्षण में 561 नियोक्ताओं और 1,249 नौकरी चाहने वालों सहित कुल 1,810 व्यक्तियों से बात की गई। 
ये भी जानिए.................
वर्क फ्रॉम होम से बढ़ीं कम वेतन वाले कर्मियों की मुश्किलें, जानें क्या कहती  है रिसर्च और कैसे निकल सकता है समाधान | Work from home increased the  difficulties of ...
सर्वेक्षण में 63 प्रतिशत नौकरी चाहने वालों ने मिलीजुली व्यवस्था यानी घर और कार्यालय दोनों जगह से काम करने की सुविधा को प्राथमिकता दी, जबकि 51 प्रतिशत कंपनियों ने भी अपने संचालन में इस तरह के लचीलेपन की पेशकश की। दुनियाभर में करोड़ों कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम के पक्ष में हैं।
Online Work From Home In Hindi | ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम कैसे करे और इसके  फायदे और नुकसान? » Education Seekho

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag