-
पीएम किसी भी चीज का उदघाटन कर देते हैं, भले वह अधूरा हो: कांग्रेस
नई दिल्ली । पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन की छत के क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया और कहा कि मोदी किसी भी चीज का उद्घाटन कर देते हैं, भले ही वह अधूरा या घटिया बुनियादी ढांचा हो। ग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री इन दिनों किसी भी चीज का उद्घाटन कर देते हैं,
भले ही वह अधूरा या घटिया बुनियादी ढांचा (राजमार्ग, हवाईअड्डे, पुल, रेलगाड़ी आदि) हो। इच्छुक मंत्री उनके साथ अपने सेंसेक्स को बढ़ावा देने के लिए उत्सुक हैं। रमेश ने एक अखबार द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो और तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए यह टिप्पणी की, जिसमें हवाईअड्डे की छत का क्षतिग्रस्त हिस्सा दिखाया गया है।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!