- आप नेता सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाई अंतरिम जमानत

आप  नेता सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाई अंतरिम जमानत

नई दिल्ली । दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सत्येन्द्र जैन को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। शीर्ष अदालत ने सोमवार को चिकित्सा आधार पर सत्येन्द्र जैन की अंतरिम जमानत को अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया है। बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फिलहाल अंतरिम जमानत पर चल रहे दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी शहर के एक निजी अस्पताल में हुई है। 
ये भी जानिए.................
Supreme Court extends interim bail to AAP leader Satyendar Jain on medical  grounds till further orders - AAP नेता सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत, अगले  आदेश तक SC ने बढ़ा दी जमानत
इस पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। जैन को तीन प्रमुख अस्पतालों द्वारा गंभीर रीढ़ की हड्डी की सर्जरी की सिफारिश की गई थी। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई। उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को मनी लांन्ड्रिंग मामले में 30 मई 2022 को गिरफ्तार किया गया था। तब से वह पुलिस हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं। अभी वर्तमान में वह रीढ़ की हड्डी में परेशानी के चलते बेल पर हैं। जैन पर शेल कंपनियां बनाकर 16 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर करने का आरोप है।
AAP नेता Satyendar Jain को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत की अवधि  दो हफ्ते बढ़ाई

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag