- मणिपुर हिंसा पर सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी को घेरा

मणिपुर हिंसा पर सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मणिपुर हिंसा और वहां महिलाओं के साथ हुई बर्बरता के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। दरअसल, सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मणिपुर जल रहा है, लेकिन पीएम मोदी छिप कर बैठे हैं, ऐसे में जनता कहां जाए। जनता प्रधानमंत्री जी को ढूंढ रही है, उन्हें सामने आकर समस्या का समाधान करना चाहिए।

Delhi CM Arvind Kejriwal Taunt Narendra Modi On Manipur Violence Said PM  Hiding So What Should Public Do | Manipur Violence: मणिपुर हिंसा पर सीएम  केजरीवाल ने PM मोदी को घेरा, कहा- '
 वहीं इससे पहले सीएम ने कहा था कि जो वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो बहनों को जिस तरह से निर्वस्त्र करके उनके परेड कराया गया और उनके साथ सामूहिक तौर पर गलत काम किए गए, पूरे देश की आत्मा झकझोर दी है उन वीडियो ने। पता चला कि वो वीडियो अभी के नहीं हैं, ढाई महीने पहले के हैं। ढाई महीने के अंदर वहां की सरकार ने इस बारे में कुछ भी नहीं किया। ये बेहद शर्मनाक है ये आपराधिक मामला बनता है। बेहद दुख के साथ मुझे कहना पड़ रहा है कि इसके लिए मणिपुर सरकार और केंद्र सरकार दोनों जिम्मेदार हैं। 
ये भी जानिए.................

मणिपुर हिंसा को लेकर केजरीवाल का PM मोदी पर वार, कहा- चुप रहना कमजोर नेता  की निशानी, kejriwal-attacked-pm-modi-over-manipur -violence-said-keeping-quiet-is-a-sign-of-a-weak-leader
वहीं एक अन्य बयान में सीएम ने कहा था कि मणिपुर के अंदर शांति बहाल की जाए जैसे भी की जाए जिस भी तरीके शांति बहाल की जाए ये एक ऐसा सेंसटिव मामला है जिसमें मैं कोई राजनीति नहीं करना चाहूंगा लेकिन कुछ भी करके प्रधानमंत्री जी को सामने आना पड़ेगा। अगर देश के अंदर समस्या चल रही है और प्रधानमंत्री कमरे के अंदर चिटकनी मारकर बैठ जाएगा तो फिर देश कहां जाएगा, कौन संभालेगा देश को? प्रधानमंत्री जी को सामने आकर और इसकी जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी और कुछ न कुछ कठोर इफेक्टिव कदम उठाने पड़ेंगे।
PM मोदी चुप्पी साध लेते हैं, यह कमजोर नेता का संकेत', केजरीवाल ने मणिपुर  वीडियो के बाद कहा - Amrit Vichar

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag