इवान्सविल । भारत की करमन कौर थांडी ने आईटीएफ डब्ल्यू60 इवान्सविल खिताब जीता है। करमन ने महिला एकल के फाइनल में यूक्रेन की यूलिया स्तारोदुब्तसेवा को 7-5, 4-6, 6-1 से हराकर ये खिताब अपने नाम किया है।इस जीत के साथ ही करमन सानिया मिर्जा के बाद अमेरिका में प्रो खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयी हैं। करमन ने सेमीफाइनल में अमेरिका की मेकाटर्नी केसलर जबकि क्वाटर्रफाइनल में भी अमेरिका की ही एली किक को सीधे सेटों में हराया था।
करमन ने यहां पहले दौर में मेक्सिको की मारिया फर्नांडा नवारो और दूसरे दौर में अमेरिका की मारिबेला ज़मारिप्पा को हराया था। करमन अभी डब्ल्यूटीए एकल रैंकिंग में 261वें स्थान पर होने के साथ ही देश की दूसरे नंबर की महिला खिलाड़ी हैं। वह हाल ही में कनाडा के सास्काटून चैलेंजर डब्ल्यू60 की युगल स्पर्धा और अमेरिका में आयोजित डब्ल्यू60 सुमेर पाल्मेटो प्रो ओपन की एकल स्पर्धा में उपविजेता रही थीं।
Comments About This News :
Submit A Comment
Subscription Successfully......!
Error Please Try Again & Check Your Connection......!